Beauty Tips: दाग-धब्बों की वजह से अब नहीं घटेगी चेहरे की खूबसूरती, एलोवेरा जेल के साथ इस चीज को लगाने से आपको होगा फायदा

beauty tips
Beauty Tips: अगर आपकी त्वचा पर दाग और धब्बे दिखने लगे हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं.
Beauty Tips: जब हमारे चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं तो ऐसे में हमारा जो कॉन्फिडेंस होता है वह काफी नीचे चला जाता है. चेहरे पर दाग-धब्बे होने के वजह से कई बार हम लोगों के सामने हंसी तक का पात्र बन जाते है. अक्सर जब हमारे चेहरे पर दाग-धब्बे होते हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए हम अलग-अलग प्रोडक्ट्स का और तरीकों का इस्तेमाल करने लगते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स काम तो आ जाते हैं लेकिन कई बारे ये प्रोडक्ट्स हमारे किसी काम नहीं आते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके चेहरे पर दाग धब्बे हो गए हैं और वे इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल जब आप एलोवेरा के साथ अपने चेहरे पर करते हैं तो इससे आपके दाग-धब्बे काफी हद तक कम कर सकते हैं.
एलोवेरा जेल में मिला दें आलू का रस
बता दें जब आप एलोवेरा जेल में आलू के रस को मिलाकर इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं तो इससे आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा हेल्दी रहती है और इसके साथ ही मौजूदा स्किन प्रोब्लम्स से भी छुटकारा पाया जा सकता है. तो चलिए एलोवेरा जेल के साथ ही आलू एक रस को चेहरे पर लगाने से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद
दाग-धब्बों से छुटकारा
अगर आपके चेहरे पर काफी ज्यादा दाग-धब्बे हैं तो आपको एलोवेरा जेल के साथ आलू के रस का इस्तेमाल करना चाहिए. इन दोनों ही चीजों के नियमित इस्तेमाल से आपके चेहरे पर मौजूद जिद्दी से जिद्दी दाग को कम किया जा सकता है.
डार्क सर्कल्स से छुटकारा
अगर आपको डार्क सर्कल्स की समस्या है तो ऐसे में भी आपको एलोवेरा जेल के साथ आलू के रस का इस्तेमाल करना चाहिए. जब आप इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल नियमित तौर पर करना शुरू कर देते हैं तो आपको काफी जल्दी इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
फाइन लाइन्स से छुटकारा
अगर बढ़ती हुई उम्र की वजह से आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स दिखाई देने लगे हैं तो ऐसे में आपको एलोवेरा जेल के साथ आलू के रस को मिलाकर इनका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इनके नियमित इस्तेमाल से बढ़ती हुई उम्र के लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन चीजों के सेवन से जवानी में ही चेहरे पर दिखने लगेगा बुढ़ापा, डायट से आज ही करें रिमूव
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










