ePaper

Beauty Tips: इन चीजों के सेवन से जवानी में ही चेहरे पर दिखने लगेगा बुढ़ापा, डायट से आज ही करें रिमूव

Updated at : 09 Mar 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
beauty tips

beauty tips

Beauty Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपके चेहरे पर जवानी में ही बुढ़ापे की निशानियां दिखाई देने लगती है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: हर किसी की यह ख्वाइश होती है कि उसका चेहरा हमेशा ही जवान, खूबसूरत और फ्रेश दिखे. इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए अक्सर हम सभी तरीके अपनाते हैं लेकिन, कई बार सबसे जरूरी चीज को ही नजरअंदाज कर देते हैं. इन्हीं जरूरी चीजों में से एक चीज है हमारा डायट. अगर हम चाहते हैं कि हमारी त्वचा लंबे समय तक यंग और फ्रेश रहे तो तो हमें अपने डायट का खास ख्याल रखना चाहिए. कई बार डायट में की गयी गलतियों की वजह से भी हमारे चेहरे पर बुढ़ापे की निशानियां समय से पहले दिखाई देने लगती है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपके चेहरे पर झुर्रियां और इस तरह के समस्याएं चेहरे पर दिखाई देने लग जाते है. अगर आप इनमें से किसी भी चीज का सेवन नियमित तौर पर करते हैं तो आपको इनका सेवन करना आज ही बंद कर देना चाहिए.

मीठी चीजों का सेवन

अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा लंबे समय तक जवान और फ्रेश दिखे तो ऐसे में आपको सबसे पहले मीठी चीजों को खाना बंद कर देना चाहिए. जब आप शुगर लोडेड चीजों का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो ऐसे में एजिंग की जो प्रोसेस होती है वह काफी तेज हो जाती है. यह भी एक कारण है कि आपको मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

अल्कोहल

अगर आप रोजाना शराब पीते हैं तो भी आपके चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापे की निशानियां दिखने लग जाएगी. जब आप काफी ज्यादा शराब पीते हैं तो ऐसे में आपके चेहरे पर झुर्रियों का दिखना समय से पहले ही शुरू हो जाता है. केवल यहीं नहीं, शराब से सेवन से एजिंग की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है.

नमक वाली चीजों का सेवन

अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर बुढ़ापे की निशानियां न दिखे तो ऐसे में आपको ज्यादा नमक वाली चीजों और मसालेदार चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए. इन चीजों के सेवन से भी एजिंग के लक्षण समय से पहले ही दिखने शुरू हो जाते हैं.

फैट से लोडेड चीजें

अगर आप चेहरे को यंग और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं तो आपको फैट से लोडेड चीजों का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। रेड मीट, बीफ, पोर्क और भेड़ के मीट में यह काफी ज्यादा पाया जाता है. जब आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन कम हो जाता है और एजिंग के लक्षण समय से पहले दिखने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola