ePaper

Beauty Tips: चेहरे पर अब नहीं दिखेंगे बुढ़ापे के एक भी लक्षण, इन चीजों के सेवन से बूस्ट होगा कोलेजन प्रोडक्शन

Updated at : 28 Feb 2025 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
collagen boosting foods

Beauty Tips: अगर आप अपने चेहरे को हमेशा ही यंग और फ्रेश बनाकर रखना चाहते हैं तो इन चीजों का सेवन करना आपको आज से ही शुरू कर देना चाहिए. इन चीजों के सेवन से आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है.

विज्ञापन

Beauty Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा लंबे समय तक जवान और खूबसूरत बनी रहे तो ऐसे में आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन सही मात्रा में जरूर हो. अगर आपका शरीर सही मात्रा में कोलेजन प्रोड्यूस करेगा तो इससे आपके चेहरे पर एजिंग के लक्षणों का दिखना काफी कम हो जाएगा. अगर आप नहीं जानते कि आखिर कोलेजन है क्या तो बता दें यह एक तरह का प्रोटीन है जो आपकी स्किन को सॉफ्ट, लचीला और जवान बनाए रखने में काफी मदद करता है. कोलेजन आपके स्किन क्वालिटी और उसकी बनावट को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. जब आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन सही मात्रा में होता है तो आपके चेहरे पर झुर्रियां भी नहीं दिखती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है और आपकी त्वचा हमेशा ही जवान और फ्रेश दिखती है.

सिट्रस फल

आपको अपने डायट में सिट्रस फलों का सेवन जरूर करना चाहिए. सिट्रस या फिर खट्टे फल जैसे कि संतरे, मौसंबी, अंगूर और नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन- सी पाया जाता है. इस तरह के फलों के नियमित सेवन से आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बूस्ट हो जाता है.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

पत्तेदार सब्जियां

आपको अपने डायट में पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए. पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, मेथी, केल और ब्रोकली में आपको भरपूर मात्रा में क्लोरोफिल पाया जाता है. यह भी एक कारण है कि इसके सेवन से आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बूस्ट हो सकता है.

नट्स

अगर आप अपनी त्वचा को हमेशा जवान बनाये रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको नट्स जैसे कि अखरोट, बादाम, चिआ सीड्स और अलसी के बीज का सेवन करना चाहिए. इनमें आपको भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. जब आप नियमित तौर पर इन चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपकी स्किन क्वालिटी बेहतर हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

फिश और एग्स

आपकी स्किन के लिए अंडे और मछली को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अंडे के सफेद वाले हिस्से और सैल्मन मछली में आपको भरपूर मात्रा में अमिनो एसिड और प्रोटीन पाया जाता है. इन चीजों का जब आप नियमित तौर पर सेवन करते हैं तो आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बूस्ट हो जाता है.

लहसुन

शायद आपको यह जानकर हैरानी हो लेकिन लहसुन के सेवन से भी आपके शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन बूस्ट हो सकता है. लहसुन में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है जो आपके शरीर में कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने में काफी मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: क्या होता है जब आप चेहरे पर रातभर लगाकर सोते हैं फिटकरी? जानें चौंकाने वाले फायदे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola