ePaper

Beauty Tips: डल और बेजान चेहरे को हमेशा के लिए कहें गुडबाय, इन होममेड फेस पैक्स के साथ वापस पाएं खोया हुआ निखार

Updated at : 25 Oct 2025 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
home made face packs for glowing skin

AI generated image

Beauty Tips: अगर आपकी स्किन डल और बेजान लग रही है तो अब निराश होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके रेगुलर इस्तेमाल से आप एक खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: जब हमारी स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत लगती है तो हमारा कॉन्फिडेंस एक अलग ही लेवल पर होता है. हम खुश रहते हैं और दूसरों के सामने खुद को बेहतर तरीके से पेश कर पाते हैं. वहीं, जब हमारी स्किन डल और बेजान लगने लगती है तो इसका सीधा असर हमारी कॉन्फिडेंस पर पड़ता है और हम परेशान भी रहने लगते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काम की है जिन्होंने अपने चेहरे की रंगत को निखारने के लिए हर तरीका अपना लिया लेकिन उनकी स्किन क्वालिटी में कोई भी बदलाव नहीं आया. आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके कुछ ही दिनों के इस्तेमाल के बाद आपकी स्किन खूबसूरत होने के साथ ही ग्लोइंग भी हो जाएगी. इन फेस पैक्स की खास बात यह भी है कि इन्हें तैयार करने में ज्यादा पैसे भी नहीं लगते हैं और न ही ज्यादा मेहनत. तो चलिए इन फेस पैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दूध और बेसन का फेस पैक

अगर आप अपनी स्किन को नैचुरली निखरी हुई और खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो दूध और बेसन से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता. इस फेस पैक को तैयार करना काफी ज्यादा आसान होता है और इसका फायदा आपको कुछ ही इस्तेमाल के बाद दिखने लगता है. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको एक बड़े चम्मच में बेसन में थोड़ा सा दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. इसके बाद इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लेना है. आधे घंटे बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लेना है.

यह भी पढ़ें: Banana Peel Benefits: क्यों आपको अपने चेहरे पर रगड़ना चाहिए केले का छिलका? जान लें कमाल के 5 फायदे

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: झुर्रियां अब नहीं छीन पाएंगी चेहरे की खूबसूरती, 30 की उम्र के बाद इन चीजों का करें रेगुलर इस्तेमाल

शहद और एलोवेरा जेल फेस पैक

शहद और एलोवेरा दोनों को ही आपकी स्किन के लिए वरदान माना गया है. जब आप इन दोनों ही चीजों को मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाते हैं तो आपकी स्किन काफी ज्यादा ग्लो करने लगती है और साथ ही स्किन भी टाइट हो जाती हैं.

चावल का आटा और एलोवेरा जेल

अगर चेहरे को ग्लोइंग बनाने की हर कोशिश बेकार हो गयी है तो आप इस नुस्खे को अपना सकते हैं. इसके लिए आपको चावल के आटे को एलोवेरा जेल में मिलाकर एक पेस्ट जैसा तैयार कर लेना है. यह आपकी स्किन को टाइट रखता है और साथ ही उसे जबरदस्त ग्लो भी देता है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर सुबह सिर्फ 3 स्टेप्स में बनाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग और स्मूद, खूबसूरती ऐसी कि हर किसी की नजरें ठहरेंगी आप पर

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola