ePaper

चेहरे पर अनचाहे बाल बिगाड़ रहे हैं आपकी खूबसूरती? अपनाएं ये 3 देसी नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर  

Updated at : 28 Apr 2025 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
facial hair removal

facial hair removal (ai image)

Beauty Tips: क्या चेहरे के बाल आपकी खूबसूरती को खराब कर रहे हैं? अगर हां, तो हैरानगी की कोई बात नहीं है. इन अनचाहे बालों को आप कुछ घरेलू नुस्खे को अपनाकर ठीक कर सकते हैं, जिससे आपकी ग्लोइंग त्वचा एक बार फिर निखर कर बाहर आ जाएगी.

विज्ञापन

Beauty Tips: चेहरे के सुंदर दिखने से अपने आप में अलग ही कॉन्फिडेंस आता है. चेहरे पर अनचाहे बाल (Facial Hair) होना कई महिलाओं के लिए एक सामान्य समस्या बन चुकी हैं. इन्हें हटाने के लिए अक्सर महिलाएं कई उपाय अपनाती हैं, जिनमें पार्लर जाना, वैक्सिंग, शेविंग या हार्मोनल इलाज शामिल है. हालांकि, इन उपायों के अलावा, कई प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके हैं, जिनसे आप बालों को हटाने के साथ-साथ अपनी त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचा सकती हैं. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से गुजार रहे हैं तो इस आर्टिकल में चेहरे पर निकाल आए अनचाहे बाल को हटाने के घरेलू नुस्खे के बारे में बताया गया है. (How to remove unwanted facial hair)

नीम और हल्दी का पेस्ट

नीम के पत्तों में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं, जो अनचाहे बालों को हटाने में मदद करते हैं. इसके लिए नीम के पत्ते को पीसकर हल्दी के साथ मिलाएं. इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक सूखने दें, फिर पानी से धो लें. नीम त्वचा को साफ रखता है और चेहरे में होने वाले बालों के विकास को रोकने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश 

एलोवेरा और हल्दी का पेस्ट 

चेहरे के बाल को जड़ से खत्म करने के लिए आप ताजे एलोवेरा का जेल और हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इसे चेहरे में हल्के हाथों से लगाएं और 10 से 20 मिनट तक रखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर पानी से धो लें. 

नींबू और चीनी का स्क्रब 

नींबू और चीनी का स्क्रब चेहरे की त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और बालों को हटाने में मदद करता है. इसके लिए 1 चम्मच नींबू का रस और चीनी को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें. इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. फिर पानी से धो लें. ये स्क्रब चेहरे के पोर्स को साफ करता है और बालों को हटाने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola