Beauty Tips: प्राजक्ता कोली की ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स
Beauty Tips
Beauty Tips: प्राजक्ता कोली की स्किनकेयर रूटीन में एक खास घरेलू नुस्खा शामिल है जो उनकी स्किन को नेचुरली ग्लो बनाता है.
Beauty Tips: मिसमैच की स्टार प्राजक्ता कोली अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए भी जानी जाती हैं. उनके फैंस अक्सर उनके चमकदार स्किन के राज के बारे में जानना चाहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्राजक्ता कोली की स्किनकेयर रूटीन में एक खास घरेलू नुस्खा शामिल है जो उनकी स्किन को नेचुरली ग्लो बनाता है. प्राजक्ता कोली का यह घरेलू फेस पैक बनाना बहुत आसान है और इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है. तो आइए जानते हैं प्राजक्ता कोली के इस खास फेस पैक की विधि और आप इसके इस्तेमनाल से कैसे अपनी स्किन में निखार ला सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल
यह भी पढ़ें- Beauty Tips: चेहरे पर अब नहीं दिखेंगी झुर्रियां और एजिंग के लक्षण, डायट में शामिल की गयी ये चीजें आपको रखेंगे जवान
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
बेसन/ चावल का आटा – 2 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
हल्दी- 1/3 चम्मच
दही- 2 चम्मच
फॉलो करें प्राजक्ता कोली की स्टेप बाई स्टेप गाइड
- एक कटोरी में बेसन या चावल का आटा, हल्दी पाउडर, दही और शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- तैयार पैक को अपने चेहरे पर लगाएं.
- 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ देंफिर गुनगुने पानी से फेस वाश कर लें.
4 .यह फेस पैक आपके चेहरे पर स्क्रब की तरह काम करेगा और स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम भी करेगा.
फायदे:
- त्वचा को ग्लोइंग बनाता है.
- स्क्रब की तरह काम करता है.
इनपुट- शुभ्रा लक्ष्मी
यह भी पढ़ें- Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










