ePaper

Beauty Tips: चेहरे पर अब नहीं दिखेंगी झुर्रियां और एजिंग के लक्षण, डायट में शामिल की गयी ये चीजें आपको रखेंगे जवान

Updated at : 28 Jan 2025 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
anti ageing

anti ageing

Beauty Tips: अगर आप अपने चेहरे को लंबे समय तक जवान बनाये रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ चीजों को अपने डायट में जरूर शामिल करना चाहिए. ये चीजें आपको झुर्रियों समेत स्किन की कई अन्य समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा बढ़ती उम्र में भी हमेशा जवान और खूबसरत बनी रहे. लेकिन खराब लाइफस्टाइल और डायट की वजह से हम अपने चेहरे और अपनी त्वचा का सही तरीके से ख्याल रख नहीं पाते हैं. आज के समय में एक बड़ी आबादी ऐसी है जिनके चेहरे पर आपको उम्र से पहले ही झुर्रियां और एजिंग के लक्षण दखाई देने लगते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो इस तरह की किसी भी समस्या से बचे हुए रहना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनके सेवन से आपकी त्वचा लंबे समय तक जवान और खूबसूरत बनी हुई रहती है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विटामिन-सी लोडेड फूड्स

अगर आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाये रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में उन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जिनमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है. इनके सेवन से आपकी त्वचा एजिंग के लक्षणों से बची हुई रहती है. केवल यहीं नहीं, इनके सेवन से आपकी त्वचा सूर्य की वजह से होने वाले नुकसानों, झुर्रियों और डार्क स्पॉट्स से भी बची हुई रहती है. विटामिन-सी रिच फूड आइटम्स में आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर को हानिकारक टॉक्सिन्स से लड़ने में मदद करता है.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

प्रोटीन रिच डायट

अगर आप अपने शरीर में मसल मास को मेंटेन करके रखना चाहते हैं और अपनी त्वचा को हमेशा जवान बनाये रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में प्रोटीन से लोडेड चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. प्रोटीन रिच चीजों के सेवन से आपकी त्वचा से झुर्रियां दूर रहती है. प्रोटीन के सेवन से आपके बाल मजबूत भी होते हैं और साथ ही चमकदार भी बनते हैं. यहीं कारण है कि प्रोटीन के सेवन से आपकी त्वचा और आपके बाल मजबूत और खूबसूरत बने रहते हैं.

हरी सब्जियां

अगर आप अपनी त्वचा को हमेशा जवान और खूबसूरत बनाये रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में हरी साग-सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए. अगर आप चाहें तो सब्जियों के जूस का भी सेवन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: कच्चे दूध से बनाएं चमत्कारी फेस पैक, त्वचा को मिलेगी नयी चमक और खूबसूरती

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola