हार्ट हेल्थ का रखना है ख्याल? डाइटिशियन से जानिए 4 लोगों के परिवार के लिए महीने में कितना कुकिंग ऑयल है सही

Updated:
विज्ञापन

हार्ट हेल्थ के लिए सही तेल की मात्रा (PC: AI Image)

How Much Cooking Oil Per Day: ज्यादा तेल खाना दिल की सेहत पर भारी पड़ सकता है. जानिए 4 लोगों के परिवार के लिए महीने में कितना कुकिंग ऑयल सही माना जाता है और क्यों.

विज्ञापन

How Much Cooking Oil Per Day: दिल को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ यह मायने नहीं रखता कि आप कौन-सा कुकिंग ऑयल इस्तेमाल करते हैं, बल्कि यह भी जरूरी है कि उसकी मात्रा कितनी है. अक्सर लोग स्वाद के लिए जरूरत से ज्यादा तेल का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिसका असर धीरे-धीरे सेहत पर पड़ सकता है. डाइटिशियन मोनिका दीक्षित के मुताबिक, अगर तेल का सेवन सही मात्रा में किया जाए, तो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

4 लोगों के परिवार के लिए कितना तेल काफी है?- एक्सपर्ट

दिल की सेहत के लिए कितना तेल खाना चाहिए (PC: AI Image)
दिल की सेहत के लिए कितना तेल खाना चाहिए (PC: AI Image)

डाइटिशियन मोनिका दीक्षित के अनुसार, एक स्वस्थ वयस्क के लिए रोजाना करीब 20 से 25 ग्राम, यानी लगभग 4 से 5 चम्मच कुकिंग ऑयल पर्याप्त माना जाता है. इसी हिसाब से अगर परिवार में 4 सदस्य हैं और सभी का भोजन सामान्य और बैलेंस है, तो पूरे महीने में करीब 2.5 से 3 लीटर कुकिंग ऑयल पर्याप्त हो सकता है. हालांकि, यह मात्रा व्यक्ति की उम्र, बॉडी मूवमेंट और खाने की आदतों के अनुसार थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका शरीर भी दे रहा है वॉर्निंग? इन 6 संकेतों को समझना है बेहद जरूरी

Heart Healthy Cooking Oil: हार्ट हेल्थ के लिए कौन-सा तेल चुनें?

एक ही तरह का तेल हमेशा इस्तेमाल करने के बजाय समय-समय पर बदलाव करना बेहतर माना जाता है. सरसों का तेल, मूंगफली का तेल, राइस ब्रान ऑयल और ऑलिव ऑयल जैसे विकल्प संतुलित मात्रा में इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इससे शरीर को अलग-अलग तरह के फैटी एसिड मिलते हैं. हालांकि, कोई भी तेल तभी फायदेमंद है, जब उसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में किया जाए.

ज्यादा तेल खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

कभी-कभार पूड़ी, पकौड़े या दूसरी तली हुई चीजें खाने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होता. लेकिन अगर रोजाना ज्यादा तेल वाला या डीप फ्राइड खाना आपकी आदत बन जाए, तो इससे शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी और अनहेल्दी फैट बढ़ सकता है. समय के साथ वजन बढ़ने, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए रोजमर्रा के खाने में तेल की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है.

सिर्फ तेल कम करना ही काफी नहीं

दिल को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ तेल कम करना ही काफी नहीं है. रोजाना थोड़ी देर टहलना या व्यायाम करना, मौसमी फल और हरी सब्जियां खाना, साबुत अनाज को डाइट में शामिल करना और प्रोसेस्ड और तले-भुने खाने का सेवन कम करना भी उतना ही जरूरी है. छोटी-छोटी अच्छी आदतें लंबे समय तक हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: लिवर को हेल्दी रखने में कैसे मदद करता है कीवी? जानिए फायदे, सही मात्रा और जरूरी सावधानियां


विज्ञापन
मेघा रॉय

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola