सुबह नाश्ते की टेंशन होगी दूर, घर पर बनाकर रखें Upma Premix
PC: उपमा प्रीमिक्स रेसिपी (AI Generated)
Upma Premix Recipe: सुबह की भागदौड़ में नाश्ते की चिंता छोड़ें. घर पर उपमा प्रीमिक्स बनाएं और कुछ ही मिनटों में गरमागरम उपमा का आनंद लें. जानें रेसिपी.
Upma Premix Recipe: सुबह का समय अक्सर इतना भागदौड़ वाला होता है कि समझ नहीं आता नाश्ते में क्या बनाया जाए. ऐसे में अगर पहले से कुछ तैयारी करके रखी हो तो काम काफी आसान हो जाता है. उपमा प्रीमिक्स इसी काम को आसान बनाने वाला एक बढ़िया ऑप्शन है. इसे आप एक बार तैयार करके एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं और जब मन करे, कुछ ही मिनटों में गरमागरम उपमा बना सकते हैं.
इसका सबसे अच्छा फायदा यह है कि हर बार उपमा बनाने के लिए अलग से सूजी भूनने और मसालों की तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ती. तो आइए जानते हैं घर पर इंस्टेंट उपमा प्रीमिक्स बनाने का आसान तरीका.

Upma Premix Recipe: उपमा प्रीमिक्स बनाने के लिए सामग्री
Upma Premix Recipe: ऐसे तैयार होगा उपमा प्रीमिक्स
उपमा प्रीमिक्स बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही गर्म करें. इसमें सूजी डालकर धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें.
सूजी का रंग बदलने की जरूरत नहीं है. बस जब इसमें हल्की खुशबू आने लगे और सूजी थोड़ी कुरकुरी हो जाए, तो गैस बंद कर दें. भुनी हुई सूजी को एक प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें.
अब कड़ाही में थोड़ा तेल डालें. तेल गर्म होने पर राई और जीरा डालें. इनके चटकने के बाद चना दाल, उड़द दाल और मूंगफली डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
अब इसमें करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, हींग, अदरक और हरी मिर्च डालें. सब चीजों को कुछ देर भूनने के बाद गैस बंद कर दें. ध्यान रखें कि इसमें पानी बिल्कुल न जाए.
जब सूजी और तड़का दोनों अच्छी तरह ठंडे हो जाएं, तो इन्हें एक बड़े बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें स्वादानुसार नमक डालें और एक बार फिर सभी चीजों को मिक्स करें.
अब आपका होममेड उपमा प्रीमिक्स तैयार है. इसे पूरी तरह सूखे और साफ एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. हमेशा प्रीमिक्स निकालने के लिए सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें.
जब मन करे ऐसे बनाएं इंस्टेंट उपमा
जब भी उपमा बनाना हो, एक पैन में जरूरत के हिसाब से पानी गर्म करें. पानी में उबाल आने पर धीरे-धीरे उपमा प्रीमिक्स डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गांठ न बने. कुछ मिनट तक पकाने के बाद सूजी पानी सोख लेगी और उपमा तैयार हो जाएगा.
ऊपर से थोड़ा नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर इसे सर्व कर सकते हैं. चाहें तो इसमें उबली हुई मटर, गाजर या अपनी पसंद की सब्जियां भी मिला सकते हैं.
नाश्ते के लिए है बेहद काम की तैयारी
अगर सुबह जल्दी ऑफिस, कॉलेज या किसी दूसरे काम के लिए निकलना होता है, तो यह प्रीमिक्स (Upma Premix Recipe) काफी काम आ सकता है. इसे पहले से बनाकर रखने पर नाश्ते की तैयारी में ज्यादा समय नहीं लगेगा.
यह भी पढ़ें: न पोहा, न पराठा, नाश्ते में ट्राई करें Chef Kunal Kapur का ये झटपट बन डोसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










