Beautiful Plants for Home: घर की रौनक बढ़ाएं इन सुंदर पौधों से, मेन गेट पर लगाएं

beautiful plant at home ( AI Image)
Beautiful Plants for Home: अगर आप भी अपने घर को हरा-भरा और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आप ये पौधे जरूर लगाएं. ये पौधे आपके घर की शोभा बढ़ा देंगे.
Beautiful Plants for Home: हर कोई चाहता है कि उनका घर हरा-भरा और खूबसूरत नजर आए. घर में पौधे लगाने से घर की सुंदरता बढ़ती है साथ ही ये सकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं. घर का मुख्य द्वार एक जरूरी जगह है जो मेहमानों का स्वागत करता है. इस जगह को आप और भी खूबसूरत बना सकते हैं कुछ पौधों की मदद से. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कुछ प्लांट आइडियाज जिसे आप आसानी से घर पर लगा सकते हैं और पूरे घर के लुक को बदल सकते हैं.
एरिका पाम (Areca Palm)

अगर आप घर पर पौधे लगाना का सोच रहे हैं तो आप हरे-भरे पत्तों वाला एरिका पाम का पौधा घर के मेन गेट के पास रखें. ये आपके मेन गेट और घर को आकर्षक बनाने मदद करता है. इस पौधे को आप बड़े गमले में लगाएं. इस पौधे की देखभाल में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: आपका गार्डन दिखेगा लाजवाब, गार्डनिंग के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
गेंदा का पौधा (Marigold Plant)

गेंदे के फूल सर्दियों में बहुत खूबसूरत दिखाई देते हैं. पीले और नारंगी रंग के ये फूल आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. आप मेन डोर के बाहर गमले में गेंदे के कई पौधे को लगा सकते हैं. इसकी सुगंध भी काफी अच्छी होती है.
लकी बांस (Lucky Bamboo)

लकी बैम्बू को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. इसे भी आप घर के मेन डोर पर भी लगा सकते हैं. इसे पानी या मिट्टी में आसानी से लगाया जा सकता है. आप इस पौधे को गमले में लगाएं और घर को डेकोरेट करें.
मनी प्लांट (Money Plant)

आप घर के दरवाजे के बाहर मनी प्लांट को लगा सकते हैं. आप लकड़ी से इसे सपोर्ट दें और एक सुंदर लुक घर के लिए बनाएं. समय-समय पर आप इसमें पीले पत्तों की कटिंग भी करें.
यह भी पढ़ें: Fragrant Flowers For Garden: फूलों की खुशबू से महकाएं अपना गार्डन, लगाएं ये पौधे
यह भी पढ़ें: Methi Plant Gardening: अब घर पर उगाएं ताजी मेथी, जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










