ePaper

Lipstick Shades For Party Look: पार्टी में पाना है खूबसूरत लुक, तो ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड्स

Updated at : 11 Jan 2026 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
lipstick shade for party look

lipstick shade for party look (AI Image)

Lipstick Shades For Party Look: पार्टी का लुक सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं होता है. अगर आप पार्टी में ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं तो इन लिपस्टिक शेड को ट्राई कर सकती हैं.

विज्ञापन

Lipstick Shades For Party Look: पार्टी या फंक्शन में सही लिपस्टिक शेड से आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं. सही शेड चुनकर आप अपने फेस को और भी आकर्षक बना सकती हैं. आप भी अगर पार्टी में जाने वाली हैं और लिपस्टिक शेड की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से कुछ लिपस्टिक शेड जो पार्टी लुक के लिए परफेक्ट हैं. 

ग्लॉसी लिपस्टिक शेड

glossy lipstick shade
ग्लॉसी लिपस्टिक शेड (ai image)

अपने लुक को शानदार बनाने के लिए ग्लॉसी लिपस्टिक शेड को ट्राई कर सकती हैं. ये शेड आपके होंठों को चमकदार और आकर्षक बनाता है जिससे आपका फेस बहुत ही खूबसूरत लगता है. आप ड्रेस या आउटफिट के साथ मैचिंग ग्लॉसी लिपस्टिक का यूज कर सकती हैं. आप रेड, पिंक, या न्यूड ग्लॉसी शेड्स को पार्टी में ट्राई कर सकती हैं. 

रेड लिपस्टिक शेड

red lipstick shade
रेड लिपस्टिक शेड (ai image)

पार्टी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए रेड लिपस्टिक शेड को आप लगा सकती हैं. आप इस शेड को जरूर ट्राई करें. ये शेड आपको ग्लैमरस लुक देने में मदद करता है. सिंपल आउटफिट के साथ भी रेड लिपस्टिक लगाकर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं. 

वाइन कलर मैट लिपस्टिक

wine colour matte lipstick shade
वाइन कलर मैट लिपस्टिक (ai image)

अगर आप पार्टी में आकर्षक लुक पाना चाहती हैं तो आप वाइन मैट लिपस्टिक शेड को लगा सकती हैं. इसका गहरा रंग आपके लिप्स को खूबसूरती से हाइलाइट करता है और किसी भी पार्टी या खास मौके पर आपके लुक और भी स्पेशल बना देता है. 

ग्लिटर लिपस्टिक शेड

glitter lipstick shade
ग्लिटर लिपस्टिक शेड (ai image)

आप अपने लुक में ग्लैमर और स्टाइल बढ़ाने के लिए ग्लिटर लिपस्टिक को जरूर ट्राई कर सकती हैं. ये शेड खासकर रात के फंक्शन या पार्टी के लिए परफेक्ट है. ये आपके होंठों को चमकदार और आकर्षक लुक देता है. आप अपने आउटफिट के रंग को ध्यान में रखते हुए लिपस्टिक को चुनें.

यह भी पढ़ें: Nail Art Design Ideas For Party Look: पार्टी में हर नजर आप पर टिक जाएगी, ये नेल आर्ट डिजाइन बनाएंगे आपके लुक को सबसे अलग

यह भी पढ़ें: Earrings Design For Lohri: लोहड़ी पर दिखें सबसे हटकर, इन इयररिंग्स डिजाइन से पाएं आकर्षक लुक

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola