Soya Fried Rice: बचे हुए चावल से बनाना है कुछ मजेदार, तो जरूर ट्राई करें सोया फ्राइड राइस

Updated:
विज्ञापन
Soya Fried Rice: बचे हुए चावल से बनाना है कुछ मजेदार, तो जरूर ट्राई करें सोया फ्राइड राइस

Soya Fried Rice: बचे हुए चावल का इस्तेमाल करके आप कुछ खास डिश बनाना चाहते हैं तो सोया फ्राइड राइस एक अच्छा ऑप्शन है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं सोया फ्राइड राइस बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

Soya Fried Rice: अक्सर लंच या डिनर में चावल बनाया जाता है. कई बार खाना खाने के बाद चावल बच जाता है. अगर आप बचे हुए चावल से कुछ टेस्टी डिश बनाने की सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय आप सोया फ्राइड राइस बना सकते हैं. इस रेसिपी को आप झटपट तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं सोया फ्राइड राइस को बनाने की रेसिपी. 

सोया फ्राइड राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पके हुए चावल- 2 कप
  • सोया चंक्स- 1 कप
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • गाजर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • बीन्स- आधा कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च- आधा कप (बारीक कटी हुई)
  • मटर- आधा कप (उबले हुए)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • सोया सॉस – 2-3 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • टमाटर सॉस- 1 चम्मच
  • तेल- 2-3 चम्मच

सोया फ्राइड राइस को कैसे तैयार करें?

  • सोया फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी को गर्म करें. पानी में जब उबाल आ जाए तब आप इसमें सोया चंक्स को डाल दें और थोड़ी देर के लिए उबाल लें. सोया चंक्स को ठंडा कर लें और फिर इन्हें निचोड़ लें. अब एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें तेल डाल दें.
  • अब प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब आप इसमें शिमला मिर्च, बीन्स और गाजर को काटकर डाल दें और पका लें. सोया चंक्स और मटर को कड़ाही में डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें और 2 मिनट तक भूनें.
  • अब आप इसमें पके हुए चावल को डालें और धीरे-धीरे मिला लें जिससे चावल टूटे नहीं. इसके बाद आप लाल मिर्च पाउडर, सोया सॉस, नमक और टमाटर सॉस डालकर अच्छे से मिला लें. फिर काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें. सभी चीजों को 2-3 मिनट तक पका लें. इस तरीके से आप सोया फ्राइड राइस को आसानी से बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Gud Makhana Recipe: घर आए दोस्तों के लिए बनाएं कुछ मीठा, झटपट तैयार करें गुड़ मखाना

यह भी पढ़ें- Chana Dal Tadka: घर पर बनाएं लाजवाब चना दाल तड़का, स्वाद में बेमिसाल और बनाने में आसान

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola