रात के बचे चावल बन सकता है सुबह आपके लिए सेहत की कुंजी, जानें 6 चमत्कारी फायदे
Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 May 2025 11:12 PM
Basi Chawal Benefits
Basi Chawal Benefits: रात के बचे चावल में भी सेहत की कुंजी छिपी है. अगर आप इसके फायदे को जान गये तो इसे फेंकना बंद कर देंगे.
Basi Chawal Benefits: गर्मी के दिनों में जब भी चावल बासी हो जाता है तो कई लोग उसे फेंक देते हैं या फिर उसे फ्राइ कर देते हैं. जिससे उसके अंदर की षौष्टिकता खत्म हो जाती है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. क्योंकि गर्मी के दिनों में बासी चावल खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. अगर आप इन्हें सही तरीके से रखें और खाएं, तो कई बीमारियों में राहत मिल सकती है.
बासी चावल कैसे तैयार करें?
रात के बचे हुए चावल को एक मिट्टी के बर्तन में पानी में भिगोकर रख दें और इसे रातभर ऐसे ही रहने दें. सुबह यह चावल फर्मेंट हो जाता है, जिससे इसके अंदर मौजूद शुगर और कार्ब्स की मात्रा काफी कम हो जाती है.
Also Read: प्यार के लिए तरस जाते इन 3 राशियों के लोग, अगर कर लिये यह उपाय तो चमक जाएगी तकदीर
क्या हैं इसके फायदे
- शुगर कंट्रोल करता है
फर्मेंट होने की वजह से इसमें शुगर की मात्रा बहुत कम हो जाती है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. - पाचन में मदद करता है
बासी चावल में फाइबर होता है, जो आपकी पाचन क्रिया को सुधारता है. इससे कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है. - आंतों के लिए फायदेमंद
बासी चावल आपकी आंतों की सेहत के लिए अच्छा होता है और शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है. - चाय-कॉफी की आदत छोड़ने में मददगार
अगर आपको चाय या कॉफी की लत है और आप उसे छोड़ना चाहते हैं, तो सुबह नाश्ते में बासी चावल खाना शुरू करें. इससे कुछ ही दिनों में यह आदत छूट सकती है. - अल्सर में राहत देता है
जिन लोगों को पेट में अल्सर की शिकायत है, उनके लिए भी बासी चावल बहुत फायदेमंद होता है. हफ्ते में 3-4 बार इसका सेवन करने से आराम मिलता है. - गर्मी में शरीर को ठंडक देता है
बासी चावल की तासीर ठंडी होती है. गर्मियों में इसे खाने से शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है और एसिडिटी की परेशानी भी नहीं होती.
इसलिए अब अगर आपके घर में चावल बच जाए, तो उन्हें फेंकने की बजाय मिट्टी के बर्तन में भिगोकर रखें और सुबह खाएं. इससे आपकी सेहत को कई तरह से फायदा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










