प्यार के लिए तरस जाते इन 3 राशियों के लोग, अगर कर लिये यह उपाय तो चमक जाएगी तकदीर

Love Astrology In Hindi
Love Astrology In Hindi: भरसक प्रयास करने के बावजूद कुछ लोगों को प्यार नसीब नहीं होता है. आज हम उन राशियों के बारे में जानेंगे कि किन राशियों के लोगों में प्रेम-संबंध स्थिर नहीं रहता है, साथ ही ये भी जानेंगे कि ऐसे लोगों को क्या उपाय करना चाहिए?
Love Astrology In Hindi: जिंदगी के मोड़ पर किसी न किसी के साथ लोग रिलेशनशिप में आ ही जाते हैं. लेकिन वह रिश्ता लंबे समय तक टिके यह सबके भाग्य में नहीं होता. क्योंकि ये चीजें उसकी राशि से भी जुड़ी होती है. राशि के माध्यम से किसी की पसंद-नापसंद और व्यवहार आसानी से पता लगाया जा सकता है. इतनी ही नहीं राशियों के जरिये यह भी पता लगाया जा सकता है कि उनके जीवन में प्रेम संबंध कैसा रहने वाला है. कुछ के नसीब में तो प्रेम लिखा रहता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके भाग्य में ये चीजें नहीं लिखी होती. अगर वह किसी के साथ रिलेशनशिप में आ भी गये तो लंबे वक्त तक उनका रिश्ता नहीं टिक पाता है. आज हम ऐसी राशियों के बारे में आपको बताने वाले हैं जिनके भाग्य में प्रेम नहीं लिखा होता है. साथ ही यह भी जानेंगे कि वो क्या उपाय करें जिससे उनका रिश्ता बेहतर हो सके.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लड़के प्यार में बहुत भावुक होते हैं. ये अपने रिश्ते को निभाने के लिए खूब मेहनत करते हैं. इसके बावजूद उनका रिश्ता लंबा नहीं चल पाता है. इनकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहता है. हालांकि, जब इनका रिश्ता खत्म हो जाता है तो ये बहुत जल्दी नये रिश्ते में आ जाते हैं.
उपाय- कर्क राशि के लोगों के साथ इनकी बॉन्डिंग अच्छी बनती है
मेष राशि
मेष राशि के लड़के स्वतंत्र और थोड़े गुस्सैल स्वभाव के होते हैं. ये अपने पार्टनर पर हावी होने की कोशिश करते हैं, जिससे रिश्ता लंबा नहीं चल पाता है. हालांकि ये अपने रिश्ते को बचाने के लिए खूब एफर्ट डालते हैं, लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि इनका रिश्ता में दरार आ जाती है. इनके जीवन में भी अक्सर दो या उससे ज्यादा रिश्ते बनते हैं.
उपाय: कुंभ राशि की लड़कियों के साथ इनकी अच्छी बनती है.
कर्क राशि
कर्क राशि के लड़के बहुत भावुक और जल्दी प्यार में पड़ जाने वाले होते हैं. ये किसी से भी बहुत जल्दी जुड़ जाते हैं लेकिन थोड़े समय बाद अपने फैसले पर पछताने लगते हैं. इसलिए इनके जीवन में दो या इससे अधिक रिलेशन होने की संभावना रहती है. अच्छी बात यह है कि ये अपने रिश्तों को सच्चे दिल से निभाते हैं.
उपाय: मीन राशि की लड़कियों के साथ इनकी अच्छी ट्यूनिंग बन सकती है.
प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के उपाय
- अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें.
- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.
- पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें और उनकी भावनाओं को समझें.
- अपने पार्टनर को आजादी दें और उन पर हावी न होने की कोशिश करें
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




