ePaper

Chanakya Niti: इन लोगों से बुरा व्यवहार करने वाले से कोसों दूर रहती है मां लक्ष्मी, समय रहते जान लेने में भलाई

Updated at : 11 May 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

AI Generated Image

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसे लोगों का जिक्र किया गया है जिन लोगों से आपको कभी भी गलत या फिर बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए. जो भी व्यक्ति इन लोगों के साथ बुरा व्यवहार करता है उनसे मां लक्ष्मी हमेशा के लिए दूर हो जाती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी इन्हीं नीतियों में चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों का जिक्र किया है जिनसे आपको कभी भी बुरा या फिर गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए. जब आप इन लोगों के साथ बुरा व्यवहार या फिर बर्ताव करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे हमेशा के लिए रूठ जाती है और कभी भी आपके पास ठहरती नहीं है और कापको जीवनभर मुसीबतों का सामना भी करना पड़ सकता है. तो चलिए उन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें आपको जीवन में कभी भी तकलीफ नहीं देनी चाहिए.

माता-पिता से कभी न करें गलत व्यवहार

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको जीवन में कभी भी अपने माता-पिता के साथ गलत या फिर बुरा बर्ताव नहीं करना चाहिए. माता-पिता को हमेशा से भगवान का दर्जा दिया गया है जिस वजह से जो भी व्यक्ति इन्हें तकलीफ पहुंचाता है उसका जीवन भी समस्याओं के बीच बीतता है. जो भी व्यक्ति अपने माता-पिता से गलत व्यवहार करता है, मां लक्ष्मी उससे हमेशा के लिए दूर हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आपके पैसों और इज्जत की धज्जियां उड़ा देती हैं ये गलतियां, दुख में बीतेगा जीवन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

गुरु के साथ कभी न करें बुरा बर्ताव

चाणक्य नीति के अनुसार आपको जीवन में कभी भी अपने गुरु या फिर शिक्षक से बुरा बर्ताव नहीं करना चाहिए. माता-पिता के बाद एक शिक्षक ही आपके जीवन में सबसे ज्यादा महत्व रखता हैं. एक शिक्षक वह व्यक्ति होता है जो आपके जीवन में अज्ञानता के अंधकार से बाहर निकालता है. ऐसे में जो भी व्यक्ति शिक्षक के साथ बुरा व्यवहार करता है वह कभी भी सफलता हासिल नहीं कर सकता है. जो भी व्यक्ति अपने गुरु का सम्मान नहीं करता मां लक्ष्मी कभी भी उसके पास नहीं आती.

गरीब या फिर मजबूर लोगों से न करें गलत बर्ताव

आचार्य चाणक्य की अगर मानें तो आपको जीवन में कभी भी गरीब या फिर मजबूर लोगों का मजाक नहीं बनाना चाहिए. अगर आप किसी ऐसे इंसान का मजाक उड़ाते हैं जो कि गरीब और मजबूर है तो आपको जीवन में कभी भी खुशी नहीं मिलती है. जब आप इस तरह के लोगों का मजाक उड़ाते है या फिर गलत बर्ताव करते हैं तो आपको पाप लगता है और साथ की मां लक्ष्मी आपसे हमेशा के लिए दूर हो जाती है.

महिलाओं से कभी भी न करें गलत व्यवहार

चाणक्य नीति के अनुसार मां लक्ष्मी उन लोगों के पास कभी नहीं ठहरती है जो महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते हैं. जो भी व्यक्ति इनके साथ गलत व्यवहार करता है वह लाख कोशिशों के बावजूद भी जीवन में तरक्की नहीं कर पाता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जिन लोगों में होती हैं ये आदतें उनका धोखा देना तय, समय रहते बना लें दूरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola