ePaper

Basant Panchami Special Boondi Ladoo: इस बसंत पंचमी घर पर ही बनाएं शुद्ध केसरिया बूंदी लड्डू

Updated at : 21 Jan 2026 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
Basant Panchami Special Boondi Ladoo: इस बसंत पंचमी घर पर ही बनाएं शुद्ध केसरिया बूंदी लड्डू

Basant Panchami Special Boondi Ladoo

Basant Panchami Special Boondi Ladoo : इस सरस्वती पूजा मां को लगाएं घर के बने शुद्ध केसरिया बूंदी लड्डू का भोग. मोतियों जैसे गोल और रसीले लड्डू बनाने की सबसे आसान विधि और सीक्रेट टिप्स यहां जानें.

विज्ञापन

Basant Panchami Special Boondi Ladoo: बसंत पंचमी का त्योहार अपने साथ खुशियों की सौगात लेकर आता है. विद्या की देवी मां सरस्वती को पीला रंग अत्यंत प्रिय है. इसीलिए इस दिन पीले वस्त्र पहनने से लेकर पीले पकवान बनाने तक की परंपरा सदियों से चली आ रही है. जब बात बसंत पंचमी के महाप्रसाद की हो तो सबसे पहला नाम जुबां पर बूंदी के लड्डू का ही आता है. लेकिन कई बार हमें बूंदी का लड्डू घर में बनाना मुश्किल लगता है.हमें ऐसा लगता है कि मार्केट जैसा बूंदी का लड्डू नहीं बन पाएगा.अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो हम आपके लिये ऐसी रेसिपी लाये हैं जिससे आप मिनटों में रसीले लड्डू बना सकती है.

सामग्री

  • बेसन – 1 कप
  • पानी – ½ कप
  • चीनी – ¾ कप
  • घी – 1 चम्मच
  • केसर – 4–5 धागे (थोड़े गर्म पानी/दूध में भिगो लें)
  • इलायची पाउडर – ¼ चम्मच
  • तेल – तलने के लिए
  • काजू और पिस्ता – सजाने के लिए

बनाने की आसान विधि

बुंदी का घोल बनाएं

  • एक बर्तन में बेसन और घी डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पातला घोल तैयार करें.
  • इसमें भिगोया हुआ केसर और इलायची पाउडर डाल दें.

बुंदी तलें

  • कढ़ाई में तेल गरम करें.
  • बुंदी बनाने वाला झारा या छलनी लें.
  • घोल को झारे से तेल में डालें और छोटी गोलियां तल लें.
  • सुनहरी होने पर निकालकर पेपर पर रखें.

चीनी का शरबत बनाएं

  • एक पैन में चीनी और ½ कप पानी डालें.
  • हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं.

लड्डू बनाएं

  • तली हुई बुंदी को शरबत में डालें और 1–2 मिनट भिगोएं.
  • फिर हाथों से गोल-गोल लड्डू बनाएं.
  • ऊपर से काजू और पिस्ता डालकर सजाएं.

यह भी पढ़े : Basant Panchami Special Recipes : वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को अर्पित करें स्वादिष्ट मालपुआ का प्रसाद

यह भी पढ़े : Royal Kesariya Sabudana Kheer:बसंत पंचमी पर बनाएं खास शाही और मलाईदार साबूदाना खीर

यह भी पढ़े : Saraswati Puja Special Recipe: बसंत पंचमी पर घर में बनाएं खिली-खिली बसंती पुलाव,नोट करें रेसिपी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola