Banana Chips: मिनटों में तैयार करें हेल्दी पेरी पेरी केले के चिप्स 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

banana chips (ai image)

Banana Chips: बाजार में मिलने वाले चिप्स केमिकल और अधिक तेल से भरे होते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है. ऐसे में आज हम आपको घर पर केला चिप्स बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फाइबर और ऊर्जा से भरपूर होते हैं.

विज्ञापन

Banana Chips: आजकल बाजार में कई तरह के चिप्स मिलते हैं जो रंग-बिरंगे और आकर्षक पैकिंग में आते हैं. बच्चे इन्हें खाने की बहुत जिद करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल और अधिक नमक-तेल उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं. ऐसे में घर पर बना केला चिप्स आपके लिए एक स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प है. यह कच्चे केले से बनाया जाता है, जो कम तेल में आसानी से तैयार हो जाता है. इसमें फाइबर और ऊर्जा से भरपूर मात्रा में पाया जाता है. अगर अपने इसे एक बार घर पर बना लिया तो आपके बच्चे बाजार का चिप्स छोड़, घर के चिप्स खाने की जिद करेंगे. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में.  

चिप्स बनाने की सामग्री 

  • कच्चे केले – 4 (छीले हुए)
  • तेल – तलने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार
  • पेरी-पेरी मसाला – 2 छोटे चम्मच (इसके जगह आप कोई भी अपने पसंद का मसाला मिला सकते हैं)

यह भी पढ़ें- Pumpkin Flower Pakoda: चाय के साथ आलू के नहीं, खाएं कद्दू के फूलों के कुरकुरे पकौड़े, जानिए विधि

यह भी पढ़ें: Gud Rasgulla Recipe: चीनी के रसगुल्ले खाते-खाते हो गए है बोर, तो बनाएं गुड़ के रसगुल्ले, जानें विधि 

चिप्स बनाने की विधि 

  • सबसे पहले कच्चे केले को छीलकर, इसे पतले-पतले स्लाइस में काट लें. 
  • अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें. 
  • इसके बाद कटे हुए केले गरम कढ़ाई में डालें और कुरकुरा होने तक धीमी आंच पर तलें. 
  • अच्छे से क्रिस्पी हो जाने के बाद चिप्स को टिशू पेपर पर निकाल लें. 
  • एक बड़ा कटोरा लें, उसमें फ्राई किए हुए चिप्स डालें. 
  • इसके बाद ऊपर से पेरी-पेरी मसाला और थोड़ा नमक छिड़कें. 
  • अब तैयार है आपका घर पर बना केला चिप्स. 

यह भी पढ़ें: Paneer Manchurian: पार्टी हो या संडे स्पेशल, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट पनीर मंचूरियन 

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun: अब बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं मिल्क पाउडर से टेस्टी गुलाब जामुन

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola