चौंका देगी पानी में रहने वाले इस जनजाति की लाइफ स्टाइल, लंबे समय तक सांस रोकने की अद्भुत क्षमता
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Jun 2025 7:50 PM
Bajau Tribe, Pic Credit- Freepik
Bajau Tribe Lifestyle: बाजाऊ जनजाति एक अनोखी समुद्री जनजाति है जो मुख्य रूप से इंडोनेशिया, मलेशिया और फिलीपींस में पाई जाती है. ये लोग पीढ़ियों से नावों पर जीवन बिता रहे हैं और बिना किसी उपकरण के समुद्र में 70 मीटर तक गोता लगा सकते हैं. वैज्ञानिक भी इनकी शारीरिक क्षमताओं और अनुवांशिक विशेषताओं को लेकर चकित हैं.
Bajau Tribe: भारत में कई जनजातियां पायी जाती हैं. उनका रहन सहन और खान पान और संस्कृति लोगों से अलग है. ऐसी ही दुनिया की एक ऐसी जनजाति है- बाजाऊ. जो अक्सर में ही अपना घर बसाते हैं. ये मुख्य रूप से इंडोनेशिया, मलेशिया और फिलीपींस में पाए जाते हैं. ये लोग न सिर्फ समुद्र के साथ जीते हैं, बल्कि उसे अपनी आत्मा की तरह अपनाते हैं. आज, तकनीक के सहारे हम गहराइयों को छूने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो ऐसे लोग हैं जो बिना किसी उपकरण के 70 मीटर तक गोता लगा लेते हैं. आधुनिक विज्ञान भी इनकी शारीरिक क्षमता को देख हैरान है.
कौन हैं बाजाऊ जनजाति?
बाजाऊ (Bajau) जनजाति को “सी नोमैड्स” यानी समुद्री खानाबदोश कहा जाता है. ये लोग पीढ़ियों से नावों पर जीवन बिता रहे हैं. कई परिवारों के पास स्थायी घर नहीं होते, बल्कि उनका नाव ही उनका आशियाना होता है. मछली पकड़ना, समुद्री भोजन इकट्ठा करना और गोताखोरी करना उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या है.
विज्ञान भी हैरान
यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन के एक शोध में सामने आया कि बाजाऊ लोगों की तिल्ली जो इंसान के पेट के ऊपर बांए ओर के हिस्से में होता है वह आम लोगों की तुलना में 50 प्रतिशत बड़ी होती है. यह अंग शरीर में ऑक्सीजन युक्त रक्त को संग्रहित करता है और गहरे पानी में डाइविंग के दौरान उसे छोड़ता है. इसका मतलब यह है कि बाजाऊ बिना सांस लिए लंबे समय तक पानी में रह सकते हैं.
बाजाऊ की अनुवांशिक विशेषताएं
शोधकर्ताओं को उनके जीन में कुछ खास बदलाव मिले हैं, जो उन्हें अत्यधिक ऑक्सीजन की कमी में भी सामान्य बनाए रखते हैं. PDE10A और BDKRB2 जैसे जीन उनके शरीर को गहराई और दबाव के अनुकूल बना देते हैं.
समुद्र से गहरा रिश्ता
बाजाऊ लोगों के लिए समुद्र केवल जीवनयापन का माध्यम नहीं है. यह उनकी संस्कृति, परंपरा और अस्तित्व का केंद्र है. वे समुद्र को एक जीवित प्राणी मानते हैं और इसलिए उसकी पूजा भी करते हैं. उनके लिए हर डाइव एक आध्यात्मिक अनुभव होता है.
खतरे में है पारंपरिक जीवनशैली
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजी से बदलते वैश्विक परिवेश में बाजाऊ की पारंपरिक जीवनशैली खतरे में है. जलवायु परिवर्तन, मछलियों की घटती संख्या और आधुनिकीकरण की लहर ने उन्हें किनारों की ओर धकेल दिया है. अब कई युवा बाजाऊ जनजातियों के लोग स्थायी जीवन, शिक्षा और रोजगार की तलाश में शहरों की ओर जा रहे हैं.
Also Read: सपने में बार-बार दिख रहा है कोई खास चेहरा, स्वप्न शास्त्र में छिपा है 3 गहरा संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










