Baby Names: माता-पिता को बेटियों के लिए सबसे ज्यादा पसंद आते हैं ये नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Pic credits: unsplash
Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले नामों में से एक नाम चुन सकते हैं. चलिए डालते हैं लिस्ट पर एक नजर.
Baby Names: बेटी के लिए एक सही नाम का चुनाव करना एक काफी जिम्मेदारियों से भरा काम है. ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपनी बच्ची के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं उसका असर उसके जीवन पर काफी गहरा पड़ता है. यह नाम उसके साथ जीवनभर रहता है और साथ ही इस नाम से ही आपकी बेटी की पहचान भी बनती है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है. आज हम इस नन्हीं सी जान के लिए कुछ ऐसे नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें पैरेंट्स सबसे ज्यादा पसंद करते हैं अपनी बेटी के लिए. ये सभी नाम सिर्फ सुनने में खूबसूरत नहीं है बल्कि इन नामों के जो अर्थ हैं वे भी सभी के मन को मोह लेने वाले हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके अर्थ.
बेटियों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले नाम
- अदिति: इस नाम का अर्थ होता है असीम या फिर स्वतंत्रता.
- आहाना: इस नाम का अर्थ होता है आंतरिक प्रकाश या सूर्य की पहली किरण..
- अक्षरा: इस नाम का अर्थ होता है अविनाशी या शाश्वत.
- परी: इस नाम का अर्थ होता है परी या देवदूत.
- जिया: इस नाम का अर्थ होता है हृदय या आत्मा.
- भव्या: इस नाम का अर्थ होता है भव्य या पुण्यशाली.
- अनिका: इस नाम का अर्थ होता है प्रतिभाशाली, निडर और सैनिक.
- आशा: इस नाम का अर्थ होता है इच्छा.
- बीना: इस नाम का अर्थ होता है संगीत वाद्ययंत्र या “मधुर.
- ईशा: इस नाम का अर्थ होता है शुद्ध या देवी पार्वती.
- वाणी: इस नाम का अर्थ होता है भाषण या आवाज.
- ऐश्वर्या: इस नाम का अर्थ होता है धन या समृद्धि.
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर
ये भी पढ़ें: Baby Names: सुख-समृद्धि से भरा होगा जीवन, अपनी देवी सी बेटी के लिए यहां से चुनें मां लक्ष्मी से प्रेरित नाम
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए इस लिस्ट में है एक से एक खूबसूरत नाम, अर्थ जानकर प्रसन्न हो जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










