बिहार में अप्रैल से लागू होगी टीचर ट्रांसफर की नई पॉलिसी, अब इतने साल में हो सकेगा तबादला
Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Feb 2026 12:10 PM
अप्रैल से लागू होगी शिक्षकों की नई ट्रांसफर पॉलिसी
Bihar Teacher Transfer: बिहार में सरकारी शिक्षकों के ट्रांसफर की नई पॉलिसी अप्रैल महीने से लागू हो जाएगी. जो पुरानी वाली नियमावली है, उसमें संशोधन किया जा रहा है. इसके बाद कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी, जिसके बाद इसे लागू कर दिया जाएगा.
Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी शिक्षकों से जुड़ी जरूरी खबर है. शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी अप्रैल महीने से लागू हो जाएगी. इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि जून 2026 में बड़े स्तर पर शिक्षकों का ट्रांसफर हो सकेगा. जानकारी के मुताबिक, पुरानी नियमावली में कुछ संशोधन किए जा रहे हैं. यह संशोधन मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा.
कैबिनेट से ली जाएगी मंजूरी
नियमावली में संशोधन के बाद इसे कैबिनेट के पास भेजा जाएगा. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे अप्रैल महीने में लागू कर दिया जाएगा. बजट सत्र के बीच लगातार शिक्षकों से जुड़े मामले को सदन में उठाया जा रहा है. इस बीच सरकारी शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर नई पॉलिसी तैयार होने की खबर है.
पॉलिसी का शिक्षकों ने क्यों किया था विरोध?
जानकारी के मुताबिक, अभी से कुछ महीने पहले भी शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर नियमावली कैबिनेट में भेजी गई थी. लेकिन उसे मंजूर नहीं किया गया और लौटा दिया गया था. उस वक्त सरकार की तरफ से और भी संशोधन करने का आदेश दिया गया था. दरअसल, अगस्त-सितंबर में जो प्रारूप तैयार किया गया था, उसमें 5 साल के बाद शिक्षकों के ट्रांसफर का प्रावधान था.
इस प्रावधान का शिक्षकों की तरफ से जमकर विरोध किया गया. इसके साथ ही इसे वापस लेने की मांग की गई. शिक्षकों की मांग को देखते हुए पांच साल से घटाकर तीन साल में शिक्षकों के ट्रांसफर की पॉलिसी लाई गई. इसके साथ ही यह भी क्लियर किया गया कि कोई गंभीर बीमारी या फिर विशेष परिस्थिति में ही तीन साल से पहले किसी भी शिक्षक का ट्रांसफर किया जाएगा.
शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए बनेगी अधिकारियों की टीम
जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों के जिला स्तर पर ट्रांसफर के लिए डीएम की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी. इसमें उप विकास आयुक्त, एडीएम स्तर के एक अधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी शामिल रहेंगे. जबकि प्रिंसिपल के साथ प्रखंड स्तर पर शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए 6 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी, जिसमें क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक के साथ प्रमंडल स्तर के अधिकारी शामिल रहेंगे.
Also Read: IPS सुनील नायक को गिरफ्तार करने पहुंची आंध्र प्रदेश की पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










