Baby Names: चमकते सितारे जैसे नाम, यहां देखे रोशनी से जुड़े बेबी नेम्स
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 Jun 2025 11:16 AM
baby name ( AI generated image)
Baby Names: बच्चे के जन्म के बाद बारी आती है नाम रखने की. अगर आप भी बच्चे के लिए यूनिक और अर्थ पूर्ण नाम की खोज कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कुछ नाम को रोशनी से जुड़े हुए हैं.
Baby Names: बच्चे के आने की खुशी को शब्दों में जाहिर करना मुश्किल है. ये एक ऐसा अनुभव है जो आप महसूस कर सकते हैं. छोटे बच्चे की किलकारी और प्यारी सी मुस्कान देखकर सारे दुख दूर हो जाते हैं. बच्चे को लेकर पैरेंट्स कई सपने संजोते हैं. एक छोटा बच्चा सिर्फ माता पिता का ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के नाम को आगे बढ़ाता है और पूरे समाज में नाम रौशन करता है. बच्चे के जन्म के बाद जिम्मेदारी भी कई गुना बढ़ जाती है. सबसे पहले जो जिम्मेदारी पैरेंट्स के सामने आती है वह है नामकरण की. बच्चे के जन्म से पहले ही लोग कई तरह के नामों पर विचार करते हैं. नाम किसी भी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ये न सिर्फ व्यक्ति की पहली पहचान है बल्कि उसके व्यक्तित्व के ऊपर भी प्रभाव डालता है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कुछ ऐसे बेबी नेम जो रोशनी से जुड़े हुए हैं.
बेटी के लिए नाम की लिस्ट
- प्रभा– इस नाम का अर्थ होता है चमक.
- तेजस्विनी– इस नाम का अर्थ होता है उज्ज्वल, तेज से युक्त.
- चंद्रिका– इस नाम का अर्थ होता है चांद की रोशनी या चांदनी.
- दीप्ति– इस नाम का अर्थ होता है चमक या रोशनी.
- प्रदीप्ता– इस नाम का अर्थ होता है चमकने वाला या प्रज्वलित.
यह भी पढ़ें: Baby Names: प्रकृति के आंचल से चुनें खूबसूरत बेबी नेम्स, नाम जिनके मतलब भी खास
बेटे के लिए नामों की लिस्ट
- आलोक– इस नाम का अर्थ होता है प्रकाश या चमक
- उज्ज्वल– इस नाम का अर्थ होता है भव्य, चमकदार.
- रौशन– इस नाम का अर्थ होता है प्रकाशित.
- आदित्य– सूर्य देव का एक नाम.
- अरुण– इस नाम का अर्थ होता है सूर्य का पहला प्रकाश, लालिमा.
यह भी पढ़ें: Baby Names: बेबी नेम्स जो बनाएंगे आपके बच्चे को सबसे अलग, हर नाम में छिपा है एक खूबसूरत मतलब
यह भी पढ़ें: Baby Names: बच्चे को दें सुंदर और शुभ नाम, यहां से सेलेक्ट करें बेहतरीन बेबी नेम्स
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










