Baby Names: अपने बच्चे को दें गीता से जुड़े ये शानदार नाम, मिलेगा भगवद्गीता जैसा सुकून

baby names (ai image)
Baby Names: हिंदू धर्म में बच्चों नामकरण पवित्र रस्म होता है, जिसमें अर्थपूर्ण नाम चुना जाता है. श्रीमद्भगवद्गीता से प्रेरित नाम बच्चे के स्वभाव और भविष्य को उज्जवल बनाते हैं.
Baby Names: हिंदू धर्म में बच्चों के नामकरण की एक पवित्र रस्म होती है, जिसमें माता-पिता काफी सोच विचारकर अपने बच्चे के लिए एक अर्थपूर्ण नाम चुनते हैं, क्योंकि यह माना जाता है कि नाम का व्यक्ति के स्वभाव पर असर जरूर पड़ता है. अक्सर बड़े बुजुर्ग कहते भी हैं कि नाम का असर उस काम में भी झलकता है. इसलिए, लोग अपने बच्चों के लिए खास और अर्थ से भरा हुआ नाम सोच-समझकर रखते हैं, जिससे बच्चे का भविष्य उज्जवल हो सके. ऐसे में आप अपने बच्चे का नाम श्रीमद्भगवद्गीता से भी चुन सकते हैं. हिन्दू धर्म में श्रीमद्भगवद्गीता एक बहुत ही पवित्र ग्रंथ माना जाता है. यह ग्रंथ न सिर्फ धर्म का सार बताता है, बल्कि जीवन को समझने और जीवन जीने की कला भी सिखाता है. इस आर्टिकल में कई नामों का सुझाव दिया गया है, जो कि अर्थ से भरे हुए हैं, आप अपने बच्चे के लिए इसमें से कोई भी नाम चुन सकते हैं.
लड़के का नाम
- कृषांश – जो भगवान श्रीकृ्ष्ण का अंश हो.
- सत्यांश – सत्य का हिस्सा
- कृषान – भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित एक आधुनिक नाम.
- पार्थ – अर्जुन से जुड़ा नाम.
- निवान – जो पवित्र या शुद्ध हो.
यह भी पढ़ें- Baby Names: बिटिया रानी के लिए रखें ऐसा नाम जो सबका दिल जीत ले
यह भी पढ़ें- नाम में हो प्यार और पहचान– जुड़वां बच्चों के लिए सबसे सुंदर नामों की लिस्ट
ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम
लड़कियों के नाम
- धृति – जो दृढ़ हो.
- योग्या – जो योग्य और सक्षम हो.
- श्लोका – वेद और गीता के छंदों से जुड़ा नाम
- तृषा – इस नाम का अर्थ इच्छा या लगन होता है.
- सार्थी – जो मार्गदर्शक हो.
यह भी पढ़ें- Baby Names: एक ऐसा नाम जो छू जाए दिल को, अपने राजकुमार के लिए चुनें
यह भी पढ़ें- Baby Names: घर आई लक्ष्मी के लिए चुने धरती से प्रेरित ये शुभ नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










