Sawan Baby Names: भोलेनाथ के आशीर्वाद से सावन में जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये सुंदर नाम, लड़का-लड़की दोनों के लिए परफेक्ट

AI generated image
Sawan Baby Names: अगर आपके घर सावन के पावन महीने में बच्चे का जन्म हुआ है, तो भगवान शिव से जुड़े इन सुंदर और शुभ नामों में से अपने बेटे या बेटी के लिए एक खास नाम चुनें. चलिए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर.
Sawan Baby Names: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पावन समय माना जाता है. अगर आपके घर इस शुभ महीने में नन्हा मेहमान आया है, तो उसका नाम शिव जी से प्रेरित रखना बेहद खास और शुभ माना जाता है. सावन के महीने में जन्मा बच्चा शिव जी की विशेष कृपा लेकर आता है, इसलिए उसके नाम में भी शिवत्व झलकना एक अद्भुत अनुभव हो सकता है. इस आर्टिकल में हम भगवान शिव से जुड़े ऐसे ही सुंदर और अर्थपूर्ण नाम लेकर आए हैं जो लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए उपयुक्त हैं.
लड़कों के लिए भगवान शिव से प्रेरित नाम और अर्थ
- शंकर- इस नाम का अर्थ होता है कल्याणकारी.
- रूद्र- भगवान शिव के गुस्से का रूप.
- महेश- इस नाम का अर्थ होता है महान ईश्वर.
- नीलकंठ- इस नाम का अर्थ होता है विष पीने वाले भगवान शिव का रूप.
- त्रिलोचन- इस नाम का अर्थ होता है तीन नेत्रों वाले.
- गिरीश- इस नाम का अर्थ होता है पर्वतों के स्वामी.
- उमापति- इस नाम का अर्थ होता है पार्वती के पति.
- भोलेनाथ- इस नाम का अर्थ होता है सरल और मासूम स्वभाव वाले देवता.
- विश्वनाथ- इस नाम का अर्थ होता है संसार के स्वामी.
लड़कियों के लिए भगवान शिव से प्रेरित नाम और अर्थ
- गौरी- इस नाम का अर्थ होता है उज्ज्वल, देवी पार्वती.
- भवानी- इस नाम का अर्थ होता है शक्ति की देवी, शिव की पत्नी.
- शिवानी- इस नाम का अर्थ होता है शिव से संबंधित.
- दुर्गा- इस नाम का अर्थ होता है शक्ति और साहस की देवी.
- पार्वती- इस नाम का अर्थ होता है पर्वत की बेटी.
- अम्बिका- इस नाम का अर्थ होता है मां, देवी.
- ईशानी- इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव की पत्नी.
- त्रिपुरा- इस नाम का अर्थ होता है तीन शहरों की विजेता.
- हरिता- इस नाम का अर्थ होता है पवित्र, शुद्ध.
- उमा- इस नाम का अर्थ होता है देवी पार्वती का एक नाम.
ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें एक मॉडर्न हिंदू नाम, अर्थ भी हैं एक से एक कमाल
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ
ये भी पढ़ें: Unique Baby Names: अपने बेटे के लिए कर रहे अनोखे और दुर्लभ नाम की तलाश? यह लिस्ट जरूर आएगी आपके काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










