Baby Names: अपने बच्चे को दें देवी देवताओं से जुड़ा ये प्यारा नाम, अर्थ भी हैं बहुत शानदार

Updated:
विज्ञापन
baby image

baby image

Baby Names: अक्सर माता-पिता अपने बच्चे का नाम यूनिक और मॉडर्न रखना चाहते हैं, लेकिन घर के बड़े-बुजुर्ग धार्मिक नामों पर जोर देते हैं. माना जाता है कि देवी-देवताओं से जुड़े नाम रखने से बच्चे पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है.

विज्ञापन

Baby Names: अगर घर में बड़े बुजुर्ग रहते हैं तो बच्चे न नाम रखने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि माता पिता बच्चे का नाम मॉडर्न और यूनिक रखना चाहते है. लेकिन बड़े बुजुर्ग बच्चे का नाम धार्मिक रखने पर जोर देते हैं. ऐसा माना जाता है कि देवी देवताओं से जुड़े नाम देने से बच्चे पर उनकी कृपा बनी रहेगी. ऐसे में अगर आप भी मॉडर्न के साथ धार्मिक नाम की तलाश कर रहे हैं, तो इस लिस्ट में कई नामों का सुझाव दिया गया है. इन सभी नामों का मतलब बहुत खास है. आप इस लिस्ट में बताए किसी भी नाम का अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं.

बच्चों के यूनिक और मॉडर्न नेम की तलाश कर रहें तो यहां क्लिक करें

देवी से जुड़ा लड़कियों का नाम

वामिका- यह नाम देवी दुर्गा से जुड़ा हुआ है.
शिवांशिका- इस नाम का अर्थ भगवान शिव के अंश से है.
दित्या- मां दुर्गा से जुड़ा हुआ खूबसूरत नाम.
आर्या- दुर्गा माता से जुड़ा प्यारा नाम.
सियांसी- इस नाम का अर्थ माता सीता के अंश से है.

देवताओं से जुड़ा लड़कों का नाम

अक्षज- भगवान विष्णु से जुड़ा प्यारा नाम.
रुद्राक्ष- भगवान शिव से जुड़ा मॉडर्न नाम.
तरुण- गणेश भगवान से जुड़ा खूबसूरत नाम.
मोक्षित- मोक्ष की इच्छा रखने वाला.
यक्षित- भगवान विष्णु से प्रेरित यूनिक नाम.

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola