ePaper

Baby Boy Names: आपके बेटे पर बहुत अच्छे लगेंगे भगवान गणेश के ये नाम

Updated at : 11 Oct 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Baby Boy Names

Baby Boy Names

Baby Boy Names: अगर आपके घर में छोटे बच्चे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए नाम खोज रहे हैं, तो इस लेख में आपको कुछ ऐसे नामों का सुझाव दिया गया है, जो भगवान गणेश के नाम से प्रभावित हैं.

विज्ञापन

Baby Boy Names: घर में नन्हे कदमों का आगमन, घर में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है, ये नई खुशियां घर के सभी सदस्यों को अपने बचपन में ले जाती है. इन खुशियों के साथ बच्चे के पालन पोषण की ढेर सारी जिम्मेदारी भी माता-पिता को उठानी होती है, जिसमें से एक प्रारंभिक जिम्मेदारी बच्चे का नाम रखने की भी होती है. बच्चे का एक अच्छा और अर्थपूर्ण नाम रखना इसलिए भी जरूरी होता है, क्योंकि ये नाम बच्चे के साथ जीवन भर रहता है और उसके जीवन का एक अहम हिस्सा होता है. अगर आपके घर में छोटे बच्चे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए नाम खोज रहे हैं, तो इस लेख में आपको कुछ ऐसे नामों का सुझाव दिया गया है, जो भगवान गणेश के नाम से प्रभावित हैं.

Baby Boy Names

गर्विक- गर्विक नाम का अर्थ होता है, माता गौरी का पुत्र.

अन्मय– अन्मय नाम का अर्थ होता है, ऐसा व्यक्ति जो मानसिक रूप से मजबूत हो.

आमोद – आमोद नाम का अर्थ होता है आनंद या खुशी.

एकाक्षर- भगवान गणेश का दूसरा नाम एकाक्षर, संस्कृत मूल का एक भारतीय नाम है, जिसका अर्थ होता है अक्षर या शब्दांश.

अवनीश- अवनीश नाम का अर्थ होता है ऐसा व्यक्ति जो पूरी पृथ्वी का स्वामी हो यानी भगवान गणेश.

Also read: Baby Girl Names: बेटी के लिए चुनें मां पार्वती से जुड़े ये नाम, पवित्रता और आध्यात्मिकता का है प्रतीक

Also read: Baby Girl Names: बेटी के लिए चुने मां दुर्गा के ये सुंदर नाम, शक्ति और पवित्रता का है प्रतीक

लाविन- लविन नाम का अर्थ है वह व्यक्ति जो स्वयं भगवान गणेश की सुगंध धारण करता है.

बालेश- इस नाम का अर्थ होता है वह व्यक्ति जो सेना का नेतृत्व करता है.

तनुश- इसका मतलब है एक ऐसा लड़का जिसमें भगवान जैसी चमक हो और जो शारीरिक शक्ति और जोश से भरा हो.

आदिदेव- आदिदेव का अर्थ प्रथम देवता होता है, चूंकि भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है, इसलिए इन्हें आदिदेव के नाम से पुकारा जाता है.

देवव्रत- देवव्रत वह है जो सभी तपस्याओं को स्वीकार करता है.  

Also read: Baby Boy Names: बेटे के लिए चुनें भगवान हनुमान से प्रभवित ये नाम, निडरता और मजबूती की बनेगा मिसाल

Trending Video

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola