ePaper

Baby Boy Name: घर में आया है नन्हा मेहमान, भोलेनाथ के इन दिव्य नामों से रखें अपने लाडले का नाम

Updated at : 17 Feb 2025 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
Baby Boy Name

Baby Boy Name

Baby Boy Name : आइए जानते हैं कुछ ऐसे दिव्य नाम जो आपके लाडले के जीवन में भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर आएं.

विज्ञापन

Baby Boy Name : आजकल के दौर में बच्चों के यूनीक और मीनिंग फुल नाम रखने का चलन है. हर कोई अपने बच्चें का नाम सबसे अलग रखना चाहता है. ऐसे में आपके घर भी आने वाला नन्हा मेहमान तो आप भी उसके नामाें को लेकर परेशान होंगे कि आखिरकार उसका क्या नाम रखना चाहिए. अगर आप भी नन्हा मेहमान को एक विशेष और दिव्य नाम देने की सोच रहे हैं तो क्यों न अपने लाडले का नाम भोलेनाथ के पावन और शुभ नामों में पर रखें. शिवजी के विभिन्न नामों में विशेष शक्ति और आशीर्वाद छिपे हुए हैं जो आपके बच्चे को जीवन के हर मोड़ पर सफलता और समृद्धि की ओर मार्गदर्शन करेंगे.

शिव के कुछ प्रसिद्ध और दिव्य नाम

  • शिवांश – भगवान शिव का अंश.
  • महादेव – देवताओं के देवता.
  • नंदन – भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का नाम.
  • शंकर – वह जो सबका कल्याण करता है.
  • पार्वतीपति – माता पार्वती के पति, भगवान शिव.
  • नीलकंठ – वह जो विष पान करने के बाद भी शांत है.
  • भोलानाथ – सरल और भोले स्वभाव वाले भगवान शिव.
  • गंगाधर – वह जिन्होंने गंगा नदी को अपने सिर पर धारण किया.
  • रूद्र – भयंकर और उग्र रूप में भगवान शिव का एक नाम.
  • कालेश्वर – समय के देवता भगवान शिव.
  • शिवायू  -आयु से परे अनन्त शिव की याद दिलाता है शिवायू.
  • गिरिक – गिरिक का संबंध भी भगवान शिव से है. 
  • रुद्रांश – जो भगवान शिव का अंश हो.
    अनिकेत – जिसका कोई घर न हो, जो संन्यासी हो.

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola