ePaper

Atta Gud Halwa Recipe: मीठे में चाहिए कुछ हेल्दी तो बनाएं झटपट आटा गुड़ हलवा

Updated at : 16 Apr 2025 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
Rajgira Halwa Recipe: व्रत में बनाएं देसी घी वाला राजगीरा का हलवा

Rajgira Halwa Recipe: व्रत में बनाएं देसी घी वाला राजगीरा का हलवा

Atta Gud Halwa Recipe: सेहत और स्वाद का मज़ा लें आटा गुड़ हलवे के साथ. यह हलवा शरीर को गर्म रखता है और ऊर्जा देता है. जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Atta Gud Halwa Recipe:  सर्दियों में मीठा खाने का मजा ही कुछ और होता है, खासकर जब बात परंपरिक भारतीय मिठाई की हो. आटा गुड़ हलवा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. यह हलवा ऊर्जा देने वाला होता है और ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है. घी, गुड़ और गेहूं के आटे से बना यह हलवा (Atta Gud Halwa) हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी.

Atta Gud Halwa Recipe: आटा गुड़ हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

Navratri Vrat Recipe of Aloo ka Halwa: व्रत के लिए बनाएं शुगरफ्री आलू का हलवा
Atta gud halwa recipe: मीठे में चाहिए कुछ हेल्दी तो बनाएं झटपट आटा गुड़ हलवा
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • ½ कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
  • ½ कप घी
  • 2 कप पानी
  • ¼ कप काजू, बादाम, पिस्ता (कटे हुए)
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर

Atta Gud Halwa Recipe: आटा गुड़ हलवा बनाने की विधि

Dal Badam Halwa Recipe: दादी-नानी की ये सीक्रेट रेसिपी होली के त्योहार में जमाएगी रंग
Atta gud halwa recipe: मीठे में चाहिए कुछ हेल्दी तो बनाएं झटपट आटा गुड़ हलवा
  1. सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में घी गर्म करें.
  2. इसमें गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें.
  3. जब आटे से खुशबू आने लगे और इसका रंग हल्का भूरा हो जाए, तो इसमें कटे हुए मेवे डालकर हल्का सा भून लें.
  4. अब दूसरी कढ़ाई में 2 कप पानी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालकर पिघला लें.
  5. जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए, तो इसे छानकर आटे में धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें.
  6. हलवा गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  7. हलवा जब घी छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें और गरमा-गरम परोसें.

Benefits of Atta Gud Halwa: आटा गुड़ हलवा खाने के फायदे

  • गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है.
  • यह हलवा शरीर को गर्म रखता है और ठंड से बचाने में मदद करता है. गुड़ पाचन में सुधार करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है.
  • इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स और इलायची शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं.

अगर आप सर्दियों में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो यह आटा गुड़ हलवा जरूर ट्राई करें. इसे बनाना बेहद आसान है और यह हर किसी को पसंद आएगा.

Also Read: Orange Rasgulla Recipe: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी और जूसी संतरे वाले रसगुल्ले

Also Read: Rose Barfi Recipe: होली पर घर में बनाएं यह खास मिठाई गुलाब बर्फी  

Also Read: Apple Halwa Recipe: बेहद ही आसानी से तैयार हो जाता है ये एप्पल हलवा जानें झटपट रेसिपी

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola