Viral Video: अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग का सस्ता वर्जन देखा आपने? हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Viral Video: पाकिस्तान के मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन को रि-क्रिएट किया वह भी काफी सस्ते कीमत पर. आप भी देखें मजेदार वीडियो.
Viral Video: भारत के सबसे रईस परिवारों में से एक अंबानी परिवार आये दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती है. कभी इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से तो कभी किसी फंक्शन की वजह से. कुछ ही दिनों पहले अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया था. इस आयोजन में देश-विदेश से कलाकार और जाने-माने लोग मौजूद थे. अंबानी परिवार इस समय इन दोनों की शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्ससाइटेड है और इसे लेकर तैयारियां भी काफी जोरों पर चल रही हैं. अगर आप सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं तो अपने एक वीडियो जरूर देखा होगा जिसमें पाकिस्तान के मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन को रिक्रिएट करते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा. इस वीडियो में आप अंबानी परिवार के फंक्शन को मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वारा रिक्रिएट किये जाते हुए देख सकते हैं. जिस सेलिब्रिटी या फिर अंबानी परिवार के सदस्य ने जैसे कपड़े पहने थे ठीक वैसे ही कपड़े इन स्टूडेंट्स ने भी पहना था. आप इस वायरल वीडियो में कलाकारों द्वारा किये गए परफॉरमेंस भी देख सकते हैं जो कि स्टूडेंट्स ने बखूबी कॉपी किये हैं. यह वीडियो काफी मजेदार है और अबतक इसे करीबन 3.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










