Anand Mahindra: भारतीय दामाद क्यों नहीं? एक यूजर के इस सवाल पर आनंद महिंद्रा ने दिया बेहतरीन जवाब
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Nov 2022 7:12 PM
To take advantage of the opportunities companies need to increase capital investment know why Anand Mahindra said so
Anand Mahindra: एक ट्विटर यूजर ने उनसे सवाल किया कि भारतीय दामाद क्यों नहीं. इस पर दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंदा ने कहा कि मेरे बच्चों को अपने जीवन साथी चुनने की पूरी आजादी थी. उन्होंने ट्वीट करते हुए यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि...
Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा जितने बड़े उद्योगपति हैं उतने ही सोशल मीडिया में वो एक्टिव भी रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं. इसके अलावा अपने फैंस और दूसरे यूजर्स के सवालों का भी वो बखूबी और बेहद शानदार ढंग से जवाब भी देते हैं. ऐसे ही वाक्या सामने आया है. दरअसल एक यूजर ने उनसे उनके दामाद को लेकर सवाल किया. इस सवाल का महिंद्रा ने ऐसा जवाब दिया कि सोशल मीडिया में उनकी खूब वाहवाही हो रही है.
भारतीय दामाद क्यों नहीं: एक ट्विटर यूजर ने उनसे सवाल किया कि भारतीय दामाद क्यों नहीं. इस पर दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंदा ने कहा कि मेरे बच्चों को अपने जीवन साथी चुनने की पूरी आजादी थी. उन्होंने ट्वीट करते हुए यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह मेरा काम नहीं है. मेरी बेटियों को अपने जीवनसाथी का चुनाव करने का पूरा अधिकार है. सोशल मीडिया में आनंद महिंद्रा के जवाब को खूब सराहा जा रहा है.
कई अन्य यूजर्स ने की निंदा: वहीं, ट्विटर यूजर के आनंद महिंद्रा से निजी सवाल पूछने पर कई अन्य यूजर्स निंदा कर रहे हैं. वहीं, आनंद महिंद्रा के जवाब की भी ये सराहना कर रहे हैं. दरअसल आनंद महिंद्रा ने अपने जवाब में कहा कि बेटियों के लाइफ पार्टनर चुनने में दखल देने का मेरा कोई अधिकार नहीं है, मेरी बेटियां अपनी पसंद से अपना जीवनसाथी चुन सकती हैं. महिंद्रा ने कहा कि बेटियों के फैसले पर गर्व है.
Because that’s none of my business either. My daughters, on their own, chose their life partners. And I’m proud of them for that. https://t.co/QfVHsRuXwM
— anand mahindra (@anandmahindra) November 26, 2022
दिल को छू लेने वाला दिया था जवाब: गौरतलब है कि आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्वीट शेयरिंग के लिए सुर्खियों में रहते हैं बीते हफ्ते उन्होंने जाने माने अभिनेता और कवि आशुतोष राणा की एक कविता अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था. उस कविता में उन्होंने दिल को छू लेना वाला कैप्शन भी लिखा था. आनंद महिंद्रा ने कैप्शन लिखा था बचपन की मासूमियत हमें उस अद्भुत समय के मूल्य को समझने से रोकती है.
Also Read: जम्मू-कश्मीर में कितने भी सैनिक भेज दें… केन्द्र पर बरसीं महबूबा, कहा- नहीं बनने देंगे BJP का भारत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










