Aloo Papad Recipe: घर में लग गया है आलू का ढेर? बनाएं ये तीखे और कुरकुरे आलू पापड़

Updated:
विज्ञापन
aloo papad recipe

aloo papad recipe (ai image)

Aloo Papad Recipe: अगर आप भी आलू से कुछ ऐसा डिश बनाने का सोच रहे हैं, जिसे आप बहुत समय के लिए स्टोर कर सकें? तो आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर आसानी से आलू पापड़ बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Aloo Papad Recipe: अगर आपके घर में आलू जरूरत से ज्यादा हो गए हैं और ��त पर तेज धूप खिली हुई है, तो आज हम आपको लाल मिर्च वाले तीखे, कुरकुरे आलू पापड़ की रेसिपी बताने जा रहे हैं. जो आपके हर खाने के साथ स्वाद का तड़का लगा देगा. आलू पापड़ भारत के लगभग हर हिस्से में बड़े चाव से खाया और बनाया जाता है. ये न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि घर पर बनाना भी आसान होता है. तो चलिए जानते है इस आर्टिकल में कुरकुरे और तीखे आलू पापड़ बनाने के बारे में. 

आलू पापड़ बनाने के लिए सामग्री 

  • उबले हुए आलू – 1 किलो
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटे चम्मच 
  • जीरा पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • तेल (हाथ में लगाने के लिए) – आवश्यकतानुसार 
  • प्लास्टिक शीट – सुखाने के लिए

यह भी पढ़ें- Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़

यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई 

आलू पापड़ बनाने की विधि 

  • सबसे पहले आलू को अच्छे से उबाल लें, फिर इसे ठंड होने के बाद अच्छी तरह से मैश करें. 
  • अब मैश किए आलू में लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा पाउडर और नींबू का रस डालें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें, जिससे ये एकदम स्मूथ और मसालेदार हो जाए. 
  • इसके बाद अब प्लास्टिक शीट या मोटी पॉलिथीन को धूप में फैलाएं. फिर अपने हाथ में हल्का तेल लगाएं और मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. हथेली या कोई छोटा कटोरा लेकर उन्हें दबाकर पापड़ का आकार दें. 
  • तैयार हुए पापड़ को तेज धूप में 2-3 दिन तक सूखने दें, अच्छे से पापड़ सूखने के बाद आप इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें. 
  • अब घर में बने हुए आलू पापड़ को गरम तेल में तेज आंच पर कुरकुरा होने तक तलें और चावल दाल के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe: बाजार से नहीं… अब घर पर बनाएं मूंग दाल नमकीन, जानें आसान विधि

यह भी पढ़ें- Mushroom Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं गरमागरम क्रिस्पी मशरूम पकौड़ा

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola