Aloe Vera Gardening Tips: घर पर तुरंत मिलेगा फ्रेश एलोवेरा जेल, इन टिप्स की मदद से गमले में तेजी से बढ़ेगा पौधा

gardening tips( AI generated image)
Aloe Vera Gardening Tips: एलोवेरा का इस्तेमाल बीते कुछ समय में तेजी से बढ़ा है. इसका इस्तेमाल स्किन के लिए लाभदायक है और इसे सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. घर पर एलोवेरा का पौधा लगाकर आप आसानी से फ्रेश जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Aloe Vera Gardening Tips: एलोवेरा का इस्तेमाल बीते कुछ समय में बढ़ा है. इसके पीछे का कारण एलोवेरा के गुण और इससे मिलने वाले फायदे हैं. एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन और बालों को हेल्दी रखता है और साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल फेस पैक बनाने के काम में भी आता है. घर में ताजा एलोवेरा आपके स्किन के लिए भी लाभदायक है. एलोवेरा जेल मार्केट में भी मिल जाता है मगर घर पर ताजे एलोवेरा की बात ही अलग है. आप इसको गमले में भी उगा सकते हैं. अक्सर ये देखने में आता है कि एलोवेरा का पौधा ठीक तरीके से विकसित नहीं हो पाता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन टिप्स की मदद से आसानी से एलोवेरा की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं. इसको उगाने के लिए आप इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कौन सी मिट्टी है सही?
किसी भी पौधे को बढ़ने के लिए सही मिट्टी का होना जरूरी है. एलोवेरा के लिए मिट्टी को चुनते समय मिट्टी में बालू रहना चाहिए. एलोवेरा के लिए चिकनी मिट्टी का उपयोग सही नहीं होता है. बालू की मात्रा अगर कम है तो मिट्टी में पानी जमा होने लगता है और ये एलोवेरा को नुकसान पहुंचाता है.
गार्डनिंग से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: गर्मी में महंगी सब्जी पड़ती है जेब पर भारी, इन तरीकों से घर की छत पर उगा सकते हैं
कैसे करें एलोवेरा की देखभाल?
एलोवेरा का पौधा नहीं बढ़ने का कारण पौधे की देखभाल में की गई लापरवाही हो सकती है. एलोवेरा के पौधे में समय-समय पर आप मिट्टी की खुदाई करते रहें. अगर पुराने पत्ते सूख गए हैं तो इन्हें हटा दें. जिस तरह से हमारे शरीर को पोषण की जरुरत पड़ती है उसी तरह से पौधे को बढ़ने के लिए पोषण चाहिए होता है. एलोवेरा में आप खाद को डालें. वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल करने से पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है. पानी और धूप किसी भी पौधे के लिए बेहद आवश्यक होता है. मगर एलोवेरा में ज्यादा पानी डालना पौधे को खराब कर सकता है. एलोवेरा के पौधे के लिए पर्याप्त रोशनी जरूरी है मगर इस बात का ध्यान रखें कि लंबे समय तक धूप में इस पौधे को नहीं रखें. तेज धूप एलोवेरा को नुकसान पहुंचाता है.
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: आसानी से घर में लगाएं इन पौधों को, गर्मी में भी रहेंगे हरे-भरे
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: मौसम का असर कहीं पौधों को कर न दे खराब, ये उपाय आएंगे काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










