Gardening Tips: गर्मी में महंगी सब्जी पड़ती है जेब पर भारी, इन तरीकों से घर की छत पर उगा सकते हैं

Updated:
विज्ञापन
gardening tips

gardening tips

Gardening Tips: किचन गार्डन में सब्जी उगाने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. इन तरीकों से आसानी से आप अपने छत पर सब्जी उगा सकते हैं.

विज्ञापन

Gardening Tips: अपने हाथों और मेहनत से उगाई गई सब्जी का इस्तेमाल करना बहुत ही खास अनुभव होता है. कई लोगों के लिए गार्डनिंग एक शौक होता है. गार्डनिंग करने से आपका खाली समय भी इस्तेमाल होता है और यह मन को भी शांत रखने में मदद करता है. गर्मी के दिनों में सब्जियां महंगी हो जाती है. आप कुछ सब्जियों को अपने किचन गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं और इनका सेवन भी कर सकते हैं. घर में उगाई गई सब्जियों का एक फायदा ये होता है कि आप इसे पूरी तरह से ऑर्गेनिक तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं किन चीजों को आप गमले में उगा सकते हैं. 

भिंडी को उगाएं आसानी से

Gardening tips

भिंडी गर्मी में सबसे आम सब्जी है. इसे आप इन तरीकों से आसानी से घर पर ही उगा सकते हैं. भिंडी उगाने के लिए आप सही बीज का चयन करें. गमले में मिट्टी तैयार कर के रख लें. मिट्टी में बालू और गोबर को भी मिक्स कर दें. बीजों को 1-2 इंच के गड्ढों में रोपें और मिट्टी से ढक दें. गमले में मिट्टी को समय-समय पर खुदाई करें ताकि अच्छी ग्रोथ हो. इसमें जैविक खाद का ही इस्तेमाल करें ताकि भिंडी को पोषण मिल सके. पानी और धूप की मात्रा का भी ध्यान रखें. 

गार्डनिंग से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: घर के गार्डन में लगाएं ये बेहतरीन फूल, खुशबुओं और ताजगी से भरा रहेगा मकान

लौकी को भी जरूर लगाएं 

Gardening tips

लौकी की सब्जी को गर्मी में अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है. लौकी के लिए चौड़े गमले का इस्तेमाल करना चाहिए. इसमें मिट्टी को अच्छे तरीके से तैयार कर के बीजों को डालें. नियमित समय पर पानी डालें ताकि बीज अंकुरित हो सके. खाद और वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल लौकी को बढ़ने में मदद करेगा. जब यह बड़ा होने लग जाए तब इसके लताओं को सपोर्ट दें ताकि लौकी अच्छे से बढ़ पाए. जब यह विकसित हो जाए तो इसका इस्तेमाल करें.  

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: मौसम का असर कहीं पौधों को कर न दे खराब, ये उपाय आएंगे काम

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola