Aam Ka Achar: राजस्थानी स्टाइल में बनाएं स्वाद से भरपूर आम का अचार

Updated:
विज्ञापन
mango pickle

mango pickle (ai image)

Aam Ka Achar: आज हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थानी स्टाइल आम का अचार बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न केवल मसालों से भरपूर होता है, बल्कि इसमें राजस्थान के मसालों का भी स्वाद आता है.

विज्ञापन

Aam Ka Achar: राजस्थानी खाने की जब बात हो, तो मसालों की महक और देसी स्वाद खुद ही ज़ुबान पर आ जाता है. उन्हीं में से एक है, राजस्थानी आम का अचार. जो हर थाली के स्वाद बढ़ा देता है और बचपन की यादों को भी ताजा कर देता है. राजस्थानी आम का अचार न केवल खाने में स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत ही आसान है. ऐसे में क्या आप भी आम के इस सीजन में अचार बनाने के सोच रहे हैं? तो आज हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थानी स्टाइल आम का अचार बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनाकर आप कई दोनों के लिए स्टोर करके रख सकते हैं. इसका स्वाद जितना स्वादिष्ट  होता है, उतना ही ये दिखने में भी लजीज लगता हैं. 

राजस्थानी आम का अचार बनाने की सामग्री 

  • कच्चे आम – 1 किलो 
  • सौंफ (मोटी पिसी हुई) -100 ग्राम
  • मेथी दाना (हल्का भुना, कुटा हुआ) – 50 ग्राम
  • कलौंजी – 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 3 बड़े चम्मच (स्वाद अनुसार)
  • हींग – आधा चुटकी  
  • नमक – स्वाद अनुसार 
  • सरसों का तेल – 400-500 

यह भी पढ़ें: Pickle Recipe: आम और मिर्च नहीं, इस बार ट्राई करें सरसों का अचार, जानें विधि

यह भी पढ़ें: Laal Mirch Ka Achar: घर पर बनाएं बाजार जैसा लाल मिर्च का अचार, जो रोटी और चावल के साथ लगे शानदार 

राजस्थानी आम का अचार बनाने की विधि 

  • सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धोकर कपड़े से पोंछ लें, फिर इसे गुठली के साथ छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब कटे हुए आम के टुकड़ों को 5-6 घंटे या रातभर कपड़े पर फैलाकर अच्छे से सुखा लें. 
  • इसके बाद अगले दिन एक बर्तन में सौंफ, मेथी दाना, कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग और नमक अच्छी तरह से मिलाएं. 
  • इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर मसाले को अच्छे से मिक्स करें.
  • बने हुए मसालों को आम के सूखे टुकड़ों में डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • अब इसके ऊपर से बचा हुआ सरसों का तेल डालें. अचार को अब कांच या चीनी मिट्टी के साफ और सूखे जार में भरें. 
  • फिर इसके ऊपर से थोड़ा सरसों का तेल डालें, जिससे अचार पूरी तरह से मिल जाएं. 
  • अब इस अचार के जार को ढक कर 7-10 दिन तक धूप में रखें और हर दिन एक बार सूखे चम्मच से अचार को हिलाएं. 10 दिन बाद अचार बनकर तैयार हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Pickle Recipe: दादी नानी के अंदाज में घर पर बनाएं मिर्च लहसुन का अचार, जानें आसान विधि

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola