रोजाना सिर्फ 7000 कदम, कैंसर और डिप्रेशन का खतरा कम

Published by : Neha Kumari Updated At : 25 Jul 2025 9:04 AM

विज्ञापन

Walking

Walk: बदलते लाइफस्टाइल में स्वस्थ रहने के लिए रोजाना पैदल चलना एक असरदार तरीका है. ‘द लैंसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल’ की एक अध्ययन में बताया गया है कि रोजाना 7000 कदम चलने से कैंसर, डायबिटीज, डिप्रेशन और डिमेंशिया जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है.

विज्ञापन

Walk: आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में अक्सर लोग सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. लगातार बदल रहे खान-पान और लाइफस्टाइल से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ता है. ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए वॉकिंग एक अच्छा और असरदार तरीका है. बुधवार को प्रकाशित हुए ‘द लैंसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल’ की एक नई अध्ययन के अनुसार, रोजाना 7000 कदम चलने से व्यक्ति की सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है. इससे कैंसर, डायबिटीज, डिप्रेशन और डिमेंशिया जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है. 

इस अध्ययन में सिडनी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 160,000 से भी अधिक वयस्कों पर 57 शोधों का विश्लेषण किया. शोध में उन्होंने पाया कि एक व्यक्ति जो रोजाना 7,000 कदम चलता है, उसे कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है. शोध के अनुसार, रोजाना चलने से डिमेंशिया का खतरा 38 प्रतिशत कम होता है, कैंसर का खतरा 6 प्रतिशत तक कम होता है, और दिल की बीमारी का खतरा 25 प्रतिशत तक कम होता है. 

अध्ययन में बताया गया है कि एक व्यक्ति जो बहुत ही कम व्यायाम करता है, वह बिल्कुल व्यायाम न करने वाले व्यक्ति से ज्यादा सेहतमंद रहता है. इसके साथ ही शोध में बताया गया है कि रोजाना 2000 कदम चलने से भी सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है. अध्ययन की लेखिका और सिडनी यूनिवर्सिटी में पब्लिक हेल्थ प्रोफेसर मेलोडी डिंग ने लोगों के सेहतमंद रहने के लिए रोजाना 7000 कदम चलने की सलाह दी है. साथ ही जो व्यक्ति 7000 से ज्यादा कदम चलते हैं, मान लीजिए 8000 या 10000, उनसे वही रूटीन फॉलो करने की सलाह दी है.

यह भी पढ़े: Free Trade Agreement : कार, कपड़े, व्हिस्की भारत में होंगे सस्ते, पढ़ लें काम की बात

यह भी पढ़े: Supreme Court: 18 से कम उम्र में यौन संबंध पर सरकार सख्त, सुप्रीम कोर्ट में रखा अपना पक्ष

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola