बाजार का छोड़ें, इस गर्मी घर पर तैयार करें ये टेस्टी ड्रिंक्स
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 21 Mar 2026 1:15 PM
ड्रिंक आइडियाज (AI Image)
Summer Drinks Recipes to Try at Home: घर पर मेहमान आए हों या घरवालों के लिए गर्मियों में ठंडी ड्रिंक तैयार करना चाहते हों, तो यहां दिए आसान और स्वादिष्ट ड्रिंक्स को ट्राई कर सकते हैं.
Summer Drinks Recipes to Try at Home: गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स पीने का मजा ही कुछ और होता है. अगर आप भी गर्मियों में घर पर ही ड्रिंक्स बनाने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप 7 ड्रिंक आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.
आम पन्ना बनाएं
गर्मियों के मौसम में आम आसानी से मिल जाते हैं. आप घर पर आसानी से आम पन्ना बना सकते हैं. कच्चे आम को उबालकर छील लें और गुदा निकाल लें. इसमें पुदीना, भुना जीरा, काला नमक और पानी मिलाकर ब्लेंड करें. ठंडा करके सर्व करें. ऊपर से चाहें तो आप भुना जीरा पाउडर डाल सकते हैं.
लस्सी बनाएं
दही का इस्तेमाल करके आप लस्सी बना सकते हैं. दही, पानी, चीनी और बर्फ को मिक्सर जार में डालकर ब्लेंड कर लें जब तक ये स्मूद न हो जाए. इसे आप गिलास में निकाल लें. ऊपर से आप गुलाब की पंखुड़ियों को डाल दें.
तरबूज जूस बनाएं
गर्मियों में मिलने वाले तरबूज से आप टेस्टी जूस बना सकते हैं. इसके लिए आप तरबूज को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे आप मिक्सर जार में डाल दें और ब्लेंड करें. जूस को आप छान लें. फिर इसमें आप नींबू का रस और पुदीना के पत्तों को डालकर सर्व करें.
कोल्ड कॉफी बनाएं
घर पर आप आसानी से कोल्ड कॉफी बनाकर ट्राई कर सकते हैं. कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले कॉफी पाउडर, दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें. तैयार मिश्रण को गिलास में डालें और ऊपर से व्हीप्ड क्रीम और चॉकलेट सॉस से गार्निश करें.
बनाना मिल्क शेक बनाएं
बनाना मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए केले, दूध और शहद या चीनी ब्लेंडर में डालें और स्मूद होने तक ब्लेंड करें. तैयार मिल्क शेक को गिलास में डालें और सर्व करें.
नींबू पुदीना ड्रिंक बनाएं
आप झटपट से नींबू पुदीना ड्रिंक बना सकते हैं. नींबू पुदीना ड्रिंक बनाने के लिए पुदीना के पत्तों का पेस्ट बना लें. पानी में पेस्ट को मिला दें. चीनी और नींबू का रस डालकर मिक्स करें. इसे छान लें और सर्व करें.
बेल का शरबत बनाएं
गर्मियों में आप बेल का शरबत बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेल के गूदे को अच्छे से मसलकर या ब्लेंडर में पीस लें. फिर इसमें ठंडा पानी और चीनी को मिला दें. बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू
यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










