ePaper

PHOTOS: ये हैं स्ट्रॉबेरी खाने के 7 सबसे बड़े फायदे, यहां जानें

Updated at : 28 Jan 2024 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: ये हैं स्ट्रॉबेरी खाने के 7 सबसे बड़े फायदे, यहां जानें

7 Benefits Of Strawberries: हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे स्ट्रॉबेरी खाने के 7 फायदे. आइए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

7 Benefits Of Strawberries: बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई स्ट्रॉबेरी खाना पसंद करते हैं. सर्दियों के ही सीजन में सबसे अधिक स्ट्रॉबेरी पाया जाता है. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे स्ट्रॉबेरी खाने के 7 फायदे.

undefined

दिल के लिए-अगर आप दिल की समस्या से जूझ रहे हैं तो स्ट्रॉबेरी खाना शुरू कर दें. क्योंकि इसमें फाइबर, फ्लेवोनोइड्स और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं. जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है. इसलिए रोजाना सुबह या फिर दोपहर में स्ट्रॉबेरी जरूर खाएं.

undefined

इम्यूनिटी के लिए- स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी पाया जाता है. जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है. अगर आप रोजाना स्टॉबेरी का सेवन करते हैं तो इससे आपको इम्यूनिटी सिस्टम सही रहेगा.

undefined

कैंसर से बचाव- स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर से बचाव में मदद करते हैं.

undefined

आंखों के लिए- स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं तो आंखों की रोशनी के लिए बेस्ट माना गया है. रोजाना इसके सेवन से एड रिलेटेड मैकुलर डिजेनरेशन के जोखिम को कम होता है और आंख सही रहती है.

undefined

पाचन में मदद-स्ट्रॉबेरी के सेवन से पाचन क्रिया में सुधार हो सकती है और भोजन को अच्छे से पचाने में मदद करती है.

undefined

वजन कम करने में- आप अगर अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो रोजाना स्ट्रॉबेरी खाना शुरू कर दें. क्योंकि इसमें काफी कम मात्रा में केलोरी और अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है. जिससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी.

undefined

स्ट्रेस कम करने में मदद- स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से स्ट्रेस कम हो सकता है, क्योंकि इसमें फोलेट होता है जो मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola