शेफ पंकज भदौरिया से जानें वॉफल मेकर को इस्तेमाल करने के 5 तरीके 

Published by :Sweta Vaidya
Published at :07 Mar 2026 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
waffle maker uses

फोटो- इंस्टाग्राम@masterchefpankajbhadouria

वॉफल मेकर का इस्तेमाल सिर्फ वॉफल्स बनाने तक सीमित नहीं है. शेफ पंकज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @masterchefpankajbhadouria पर बताया है कि इससे आप कई अलग-अलग डिश भी तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

वॉफल एक टेस्टी स्नैक्स है जो बाहर से सुनहरे और क्रिस्पी होते हैं. ये अंदर से नरम और फ्लफी होते हैं. इसका मीठा स्वाद बच्चों को भी पसंद आता है. आप घर पर आसानी से वॉफल मेकर का इस्तेमाल करके वॉफल बना सकते हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि वॉफल मेकर सिर्फ वॉफल बनाने के लिए ही है तो आपको जानकर हैरानी होगी कि इससे और भी चीजें बना सकते हैं. इस बारे में शेफ पंकज भदौरिया ने कुछ टिप्स शेयर किया है. 

आलू टिक्की वॉफल 

आप वॉफल मेकर में आसानी से आलू टिक्की बना सकते हैं. वॉफल मेकर में थोड़ा सा तेल डालें और इसपर उबले हुए आलू की टिक्की को डालकर पका लें. इसे आप दही और चटनी के साथ सर्व करें. 

डोसा वॉफल

आप इससे डोसा वॉफल बना सकते हैं. इसमें आप डोसा बैटर को डालकर पका लें. 

पनीर टिक्का वॉफल

पनीर टिक्का वॉफल के लिए आप एक बर्तन में तेल और 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर को डाल दें. इसमें आप हंग कर्ड, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक और हल्दी पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी और हरी मिर्च को मिला लें. इस मिश्रण में पनीर का बड़ा टुकड़ा डाल दें. अब इसे वॉफल मेकर में डालकर ग्रिल कर लें. 

भजिया वॉफल

बेसन और मसालों से बनी भजिया वॉफल को आप ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में बेसन, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और 1 चम्मच तेल को डाल दें. पानी मिलाकर घोल बना दें. इसे आप वॉफल मेकर में डालकर पका लें. 

कॉर्न चीज वॉफल

कॉर्न चीज वॉफल के लिए कॉर्न में आप चीज को मिला दें. इसमें आप आधा कप आटा और चिली फ्लेक्स, पिज्जा सीजनिंग और नमक को मिला दें. पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें. इसे वॉफल मेकर में डालकर पका लें. 

यह भी पढ़ें: Maggi Bread Roll Recipe: बच्चों का फेवरेट लंच बॉक्स स्नैक, 10 मिनट में तैयार करें कुरकुरे मैगी ब्रेड रोल

यह भी पढ़ें: Soya Popcorn Recipe: बाहर का जंक फूड भूल जाएंगे, जब घर पर बनाएंगे ये मसालेदार सोया पॉपकॉर्न

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola