बच्चों का फेवरेट लंच बॉक्स स्नैक, 10 मिनट में तैयार करें कुरकुरे मैगी ब्रेड रोल

Updated at : 20 Feb 2026 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
Maggi Bread Rolls Recipe

मैगी ब्रेड रोल रेसिपी, फोटो: AI

Maggi Bread Roll Recipe: बच्चों के लंच बॉक्स के लिए झटपट बनाएं कुरकुरे मैगी ब्रेड रोल. केवल 10 मिनट में तैयार होने वाली यह सबसे आसान और टेस्टी स्नैक रेसिपी है. आज ही इसे ट्राई करें.

विज्ञापन

Maggi Bread Roll Recipe: वही पुरानी मैगी खाकर बोर हो गए हैं? या फिर समझ नहीं आ रहा कि शाम की चाय के साथ क्या नया बनाया जाए? तो आज कुछ तूफानी ट्राई करते हैं. सोचिए, बाहर से एकदम कुरकुरी ब्रेड और जैसे ही एक बाइट लें, अंदर से निकले मसालेदार गरमा-गरम मैगी. सुनकर ही मुंह में पानी आ गया न? यह Maggi Bread Roll न सिर्फ बनाने में बच्चों का खेल है, बल्कि स्वाद में इतना लाजवाब है कि समोसे-कचौड़ी भी इसके आगे फेल हैं. चाहे बच्चों का लंच बॉक्स हो या अचानक आए मेहमान, बस 10 मिनट और आप बन जाएंगे अपनी रसोई के सुपरस्टार. तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं इस चटपटी और कुरकुरी रेसिपी का असली राज.

मैगी ब्रेड रोल बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?

कद्दूकस किया हुआ प्रोसेस्ड चीज – 1/2 कप
मैगी नूडल्स (टुकड़ों में तोड़ी हुई) – 1 पैकेट (70 ग्राम)
मैगी टेस्टमेकर – 1 पैकेट
शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1/4 कप
सूखी लाल मिर्च फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
मैदा – 2 बड़े चम्मच
ब्रेड स्लाइस – 13
पिघला हुआ मक्खन (ग्रीस करने के लिए) – जरूरत अनुसार

मैगी ब्रेड रोल बनाने की आसान विधि क्या है?

1. मैगी ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे पैन में 1 कप पानी उबाल लें. इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और मैगी मसाला डालकर मिलाएं और मीडियम आंच पर 1 मिनट पकाएं. अब इसमें मैगी नूडल्स डालें और 4 मिनट तक पकाएं, जब तक सारा पानी सूख न जाए. फिर इसमें चीज़ और लाल मिर्च फ्लेक्स डालकर 1 मिनट और पकाएं. तैयार मिश्रण को 13 बराबर हिस्सों में बांटकर अलग रख दें.
2. एक कटोरी में मैदा और 2 बड़े चम्मच पानी डालकर पतला घोल बना लें. सभी ब्रेड स्लाइस के किनारे काट दें और बेलन से हल्का बेल लें.
3. हर ब्रेड स्लाइस के एक किनारे पर मैगी का एक हिस्सा रखें और उसे टाइट रोल कर लें. किनारों पर मैदा वाला घोल लगाकर अच्छी तरह बंद कर दें. इसी तरह सभी 13 रोल तैयार कर लें.
4. कढ़ाही में तेल गरम करें और ब्रेड रोल्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. तैयार चीजी मैगी ब्रेड रोल्स को गरम-गरम परोसें.

यह भी पढ़ें: Soya Popcorn Recipe: बाहर का जंक फूड भूल जाएंगे, जब घर पर बनाएंगे ये मसालेदार सोया पॉपकॉर्न

यह भी पढ़ें: Chilli Coriander Maggi: घर पर बनाएं चिली कोरिएंडर स्वाद वाला सुपर टेस्टी मैगी, फॉलो करें ये आसान रेसिपी

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola