Human Trafficking In Jharkhand : नाबालिग का अपहरण कर दिल्ली में बेचा, नाबालिग सकुशल बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jul 2021 11:00 AM
Human Trafficking In Jharkhand, खूंटी न्यूज : झारखंड में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना खूंटी ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दिल्ली ले जाकर बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार लोगों में मधुबनी जिले के लखसेना निवासी जितेंद्र यादव, सिगयोन गांव निवासी गणेश यादव व एक महिला शामिल है.

खूंटी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दिल्ली ले जाकर बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इसके बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है. इसमें बिहार के जितेंद्र यादव समेत महिला तस्कर की संलिप्तता पायी गयी है. पुलिस ने इनके पास से कांड में प्रयुक्त वाहन व दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है.
खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. उन्होंने बताया कि नाबालिग की बरामदगी व आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया था. जिसमें इंस्पेक्टर राजेश रजक, एएचटीयू थाना प्रभारी दुलारमनी टुडू, सअनि रमजानुल हक, जवाहर चौधरी व महिला आरक्षी शामिल थे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए