Kesari 2 Box Office Collection Day 3: जाट की राह पर निकल पड़ी ‘केसरी चैप्टर 2’, ओपनिंग वीकेंड पर तोड़े 11 फिल्मों के रिकॉर्ड
Kesari Chapter 2 Box Office Collection
Kesari 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार का गुड लक वापस आता नजर आ रहा है. लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद, एक्टर की नई कोर्ट रूम ड्रामा ने रिलीज के तीन दिनों यानी ओपनिंग वीकेंड पर साल 2025 की 11 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजाकर करने वाली हिस्टोरिकल कोर्ट रूम ड्रामा दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है. साथ ही क्रिटिक्स भी इसपर पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं. लंबे समय से फ्लॉप फिल्में देने के बाद अक्षय कुमार की इस साल के शुरुआत में ‘स्काई फोर्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों से बेहतर कमाई की. इस बीच अब एक्टर को अपनी नई फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ से काफी उम्मीदें हैं. वहीं, फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन भी कर रही है. 18 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने के तीन दिनों में 11 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. और ऐसे यह फिल्म जाट के जैसी रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर चली पड़ी है.
केसरी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैक्निल्क के मुताबिक, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने पहले दिन 7.84 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी. फिर दूसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा हुआ और फिल्म ने 10.08 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया. इस तरह फिल्म ने दो दिन में 17.92 करोड़ रुपये बटोरे. वहीं, अब तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके अनुसार, केसरी 2 ने तीसरे दिन यानी ओपनिंग वीकेंड पर 10:10 बजे तक 11.84 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 29.76 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. हालांकि, यह आज के आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें कुछ वक्त में बदलाव हो सकता है.
केसरी 2 ने इन फिल्मों में तोड़े रिकॉर्ड
गेम चेंजर- 26.59 करोड़
देवा- 19.43 करोड़
द डिप्लोमैट- 13.45 करोड़
इमरजेंसी- 12.26 करोड़
फतेह-10.71 करोड़
बैडएस रवि कुमार-9.72 करोड़
मेरे हसबैंड की बीवी-5.28 करोड़
लवयापा- 4.75 करोड़
आजाद-4.75 करोड़
क्रेजी- 4.25 करोड़
सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव- 1.82 करोड़
वहीं, फिल्म अब इस साल की 14 फिल्मों से छावा (600 करोड़ के ऊपर), सिकंदर (109.95 करोड़), स्काई फोर्स (112.75 करोड़), जाट (75 करोड़ के ऊपर), देवा (33.9 करोड़), द डिप्लोमैट (35.9 करोड़) और अन्य 6 फिल्मों से पीछे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









