जय प्रकाश यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, यहां करें रजिस्ट्रेशन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 May 2026 4:57 PM
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
JPU Admission 2026: बिहार के जय प्रकाश यूनिवर्सिटी (JPU), छपरा ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए अंडरग्रेजुएट यानी UG एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यूनिवर्सिटी की तरफ से BA, BSc और BCom कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं.
JPU Admission 2026: जो छात्र 12वीं पास कर चुके हैं और बिहार के जय प्रकाश यूनिवर्सिटी (JPU) ग्रेजुएशन में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे अब JPU की आधिकारिक वेबसाइट jpv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी ने आवेदन की तारीख, फीस और मेरिट लिस्ट से जुड़ी पूरी जानकारी जारी कर दी है.
JPU बिहार की प्रमुख यूनिवर्सिटी में गिनी जाती है और यहां हर साल बड़ी संख्या में छात्र एडमिशन लेते हैं. JPU UG Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक छात्र 10 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. इसी तारीख तक ऑनलाइन फीस जमा करने का भी मौका मिलेगा.
JPU Admission 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करें
- सबसे पहले JPU की आधिकारिक वेबसाइट jpv.ac.in पर जाएं.
- UG Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- ऑनलाइन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
JPU Admission 2026 Application Form Check Here
यूनिवर्सिटी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक पहली मेरिट लिस्ट 22 जून 2026 को जारी की जाएगी. मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों को तय समय के अंदर संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
कितनी है आवेदन फीस?
JPU UG Admission Form 2026 भरने के लिए सभी वर्गों के छात्रों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इसमें General, OBC, SC, ST और PH सभी कैटेगरी शामिल हैं. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा. छात्र डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट की मदद से भुगतान कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नालंदा यूनिवर्सिटी में लैंग्वेज कोर्स, 3000 की फीस में सीखें जर्मन और फ्रेंच जैसी भाषा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










