Jharkhand: ड्यूटी जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2022 1:56 PM
सरायकेला कांड्रा मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में नाइट शिफ्ट ड्यूटी करने जा रहे खरसावां प्रखंड के तेलांगडीह गांव के 24 वर्षीय युवक शिव शंकर बोदरा की मौत हो गई. मृतक शिव शंकर बोदरा आदित्यपुर के किसी कंपनी में काम करता था.
Saraikela News: सरायकेला कांड्रा मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में नाइट शिफ्ट ड्यूटी करने जा रहे खरसावां प्रखंड के तेलांगडीह गांव के 24 वर्षीय युवक शिव शंकर बोदरा की मौत हो गई. मृतक शिव शंकर बोदरा आदित्यपुर के किसी कंपनी में काम करता था.
मिली जानकारी के अनुसार शिव शंकर बोदरा अपने गांव तेलांगडीह से रात के 9:00 बजे अपनी बाइक से आदित्यपुर ड्यूटी पकड़ने जा रहा था. इसी बीच सरायकेला सामुदायिक भवन के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी. रात भर खेत में पड़े रहने के कारण शिव शंकर की मौत हो गई. सुबह में ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद इसकी सूचना सरायकेला थाने को दी. मौके पर पहुंची सरायकेला थाना की पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा. वहीं पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










