रांची में दिन-दहाड़े महिला से डेढ़ लाख रुपये की लूट, घर बनाने के लिए महिला ने बैंक से निकाले थे रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2019 3:05 PM
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में दिन-दहाड़े डेढ़ लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है. मामला डोरंडा थाना क्षेत्र का है. बताया जाता है कि महिला 1.40 लाख (एक लाख 40 हजार) रुपये लेकर जा रही थी. उसने डोरंडा के एजी ऑफिस कैंपस स्थित बैंक की शाखा से घर बनाने के लिए […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में दिन-दहाड़े डेढ़ लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है. मामला डोरंडा थाना क्षेत्र का है. बताया जाता है कि महिला 1.40 लाख (एक लाख 40 हजार) रुपये लेकर जा रही थी. उसने डोरंडा के एजी ऑफिस कैंपस स्थित बैंक की शाखा से घर बनाने के लिए पैसे निकाले थे. वह बैंक से बाहर निकली ही थी कि दो लोग रुपये से भरा बैग उससे छीनकर भाग गये.
डोरंडा थाना ने बताया कि महिला का नाम पालो कुजूर है. वह हिनू की रहने वाली है. पुलिस के मुताबिक, बैंक में पहले से दो संदिग्ध मौजूद थे. जैसे ही महिला पैसे लेकर बैंक से बाहर निकली बाइक पर सवार दो लोग उससे पैसे लेकर भाग गये. बाइक पर सार दोनों लोगों ने हेलमेट पहन रखा था. डोरंडा थाना की पुलिस का दावा है कि दोनों अपराधियों की पहचान हो चुकी है. दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी से पहले पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










