Bihar Assembly Election 2025: चुनाव से पहले एक्शन में JDU, जिला प्रभारियों की सूची जारी, इनको मिला पटना का प्रभार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Feb 2025 8:59 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी जदयू ने सभी जिलों के प्रभारी की सूची जारी की है. आइये जानते हैं किस जिले का प्रभार किस नेता को दिया गया है.
Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. एनडीए में शामिल जनता दल यूनाइटेड (JDU) एक तरफ अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर जिलेवार कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है, तो दूसरी तरफ संगठन का विस्तार भी किया जा रहा है. इसी सिलसिले में मंगलवार को पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की.

पार्टी को सभी जिलों में मिला प्रभारी
घोषणा के साथ ही सभी 38 जिलों में पार्टी को अब संगठन प्रभारी मिल गए हैं. सूची के मुताबिक, मनोरंजन गिरि को पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बगहा की जिम्मेदारी भरत पटेल को दी गई है, जबकि पश्चिमी चंपारण का प्रभारी राणा रणधीर सिंह चौहान को बनाया गया है. पूर्वी चंपारण का प्रभारी सुबोध कुमार सिंह को, शिवहर का दीपक पटेल को, सीतामढ़ी का हरिद्वार पटेल को, दरभंगा का केदार भंडारी, सुपौल का रामबाबू कुशवाहा, मधुबनी का ईश्वर मंडल तथा अररिया का प्रभारी मोहम्मद इरशाद अली आजाद को बनाया गया है.

किशनगंज की जिम्मेदारी पवन मिश्रा को, पूर्णिया की सुनील कुमार को, कटिहार की चंदन पटेल को, मधेपुरा की अशोक कुमार बादल को और सहरसा की जिम्मेदारी भगवान चौधरी को दी गई है. मुजफ्फरपुर का दायित्व रॉबिन कुमार सिन्हा को मिला है. गोपालगंज जिले का प्रभारी रामनाथ रमन को, सीवान का प्रमोद पटेल को, सारण का रणविजय कुमार और वैशाली का प्रभारी कौशल किशोर कुशवाहा को बनाया गया है. समस्तीपुर जिले का संगठन प्रभारी भूमिपाल राय को, बेगूसराय का प्रभारी राम प्रवेश पासवान, खगड़िया का मनोज ऋषि, भागलपुर का प्रह्लाद सरकार, बांका का संजय राम तथा मुंगेर का प्रभारी अंजनी कुमार को बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें: 151 करोड़ की लागत से बिहार के 4 जिलों में बनेगा स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










