पूर्वी सिंहभूम के 89 हजार लाभुक सोना सोबरन योजना का नहीं उठा रहे लाभ, 28 को मुख्य सचिव कर सकते हैं समीक्षा

Updated at : 27 Oct 2021 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम के 89 हजार लाभुक सोना सोबरन योजना का नहीं उठा रहे लाभ, 28 को मुख्य सचिव कर सकते हैं समीक्षा

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सोना सोबरन योजना का लाभ पूर्वी सिंहभूम जिले के 89 हजार लाभुकों को नहीं मिल पा रहा है. कारण है ई-पॉश मशीन में नये राशन कार्डधारियों के अंगूठा लगाने पर रीडिंग नहीं हो पाना. सूत्रों के मुताबिक, 28 अक्टूबर को मुख्य सचिव इस योजना की समीक्षा कर सकते हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News (कुमार आनंद, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम) : झारखंड की हेमंत सरकार की महत्वाकांक्षी सोना साेबरन योजना का लाभ पूर्वी सिंहभूम के लाभुकों को सही तरीके से नहीं मिल पा रही है. जिले में नये बने 89 हजार राशन कार्डधारियों (ग्रीन कार्ड से पीएच श्रेणी में कन्वर्ट) को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ई-पॉश मशीन में नये राशन कार्डधारियों के अंगूठा लगाने पर रीडिंग नहीं हो रहा है.

राज्य सरकार ने अब तक जिला स्तर पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के राशन कार्डधारियों को ही साड़ी, धोती व लुंगी देने के लिए जिलावार आवंटन भेजा है. इसके कारण जिले में ग्रीन राशन कार्डधारियों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है.

गांव की अपेक्षा शहर में कम वितरण

जिले में सोना सोबरन योजना के तहत जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में सबसे कम (33.80%) साड़ी, धोती व लूंगी का वितरण हुआ. यहां 85,560 साड़ी, धोती व लुंगी का वितरण होना था, लेकिन 17,522 का ही वितरण हुआ. जबकि सबसे अधिक बोड़ाम प्रखंड में 88.97 फीसदी वितरित हुआ.

Also Read: Dhanteras 2021: कार के बाद अब धनबाद के लोग दोपहिया वाहन को भी तरसेंगे, 150cc की बाइक आउट ऑफ स्टॉक
जिले को 4.35 लाख साड़ी, 2.61 लाख धोती व 1.74 लाख लुंगी मिले

इस योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले को 4.35 लाख साड़ी, 2.61 लाख धोती व 1.74 लाख लुंगी का आवंटन मिला. इसमें गत 19 अक्टूबर तक 1,46,501 साड़ी, 93641 धोती और 52,179 लुंगी का वितरण हो पाया है.

28 अक्टूबर को हो सकती है समीक्षा

सूत्रों के अनुसार, राज्य के मुख्य सचिव 28 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के सभी जिलों में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी, धोती व लुंगी वितरण का समीक्षा कर सकते हैं.

जिला में अब तक कहां और कितना हुआ वितरण

प्रखंड : वितरण (फीसदी में)
बहरागोड़ा : 87.76
बोड़ाम : 88.97
चाकुलिया : 71.24
चाकुलिया नगर परिषद : 67.07
धालभूमगढ़ : 69.91
डुमरिया : 58.06
घाटशिला : 68.27
गोलमुरी सह जुगसलाई : 47.48
गुड़ाबांदा : 66.01
जमशेदपुर अक्षेस : 33.80
जुगसलाई नगर परिषद : 46.50
मानगो नगर निगम : 43.04
मुसाबनी : 69.05
पटमदा : 79.24
पोटका : 55.95
कुल : 57

Also Read: झारखंड सचिवालय सहायक में पाना है नौकरी तो मानने होंगे ये नये रूल्स, कार्मिक विभाग ने जारी किया नया नियमावली
लाभुकों की परेशानी की जानकारी राज्य मुख्यालय को भेजी गयी : जिला आपूर्ति पदाधिकारी

इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि ग्रीन राशन कार्ड से पीएच श्रेणी में कन्वर्ट हुए कार्डधारियों को साड़ी, धोती व लुंगी मिलने में परेशानी हाेने की जानकारी राज्य मुख्यालय को भेजी गयी है. ऑनलाइन त्रुटि का निराकरण होने के बाद ही नये राशन कार्डधारियों को योजना का लाभ मिल सकेगा.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola