IPL Fastest Fifty: यशस्वी जायसवाल ने IPL में जमाया सबसे तेज अर्धशतक, 13 गेंद में 50 जड़ तोड़ा राहुल का रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
IPL Fastest Fifty: यशस्वी जायसवाल ने IPL में जमाया सबसे तेज अर्धशतक, 13 गेंद में 50 जड़ तोड़ा राहुल का रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों का सामना किया और आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक जमाया. उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से पूरा किया. 21 साल के जायसवाल ने इसके साथ ही आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जमाने के मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

आईपीएल 2023 के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच डाला है. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमा दिया है.

जायसवाल ने 13 गेंदों में अर्धशतक जमाया, केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा

यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों का सामना किया और आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक जमाया. उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से पूरा किया. 21 साल के जायसवाल ने इसके साथ ही आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जमाने के मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है. केएल राहुल ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केवल 14 गेंदों में अर्धशतक जमाया था. केएल राहुल के रिकॉर्ड को पांच साल तक कोई नहीं तोड़ पाया था. हालांकि 2022 में पैट कमिंस ने इस रिकॉर्ड की बराबरी जरूर कर ली थी. कमिंस ने पुणे के खिलाफ 14 गेंदों में ही आईपीएल में अर्धशतक जमाया था.

Fastest fifties in the IPL (by balls faced)

13 – Yashasvi Jaiswal (RR) vs KKR, Kolkata

14 – KL Rahul (PBKS) vs DC, Mohali, 2018

14 – Pat Cummins (KKR) vs MI, Pune, 2022

Also Read: IPL 2023 Playoff Scenarios: आईपीएल के फाइनल तक पहुंचने का सफर है मुश्किल… जानिए कौन पहुंच पाएगा अंतिम 4 में

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर

यशस्वी जायसवाल ने 22 सितंबर 2020 को आईपीएल में डेब्यू किया था. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गये अपने पहले आईपीएल मुकाबले में जायसवाल केवल 6 रन पर ही आउट हो गये थे. उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया था और एक चौका जमाया था. हालांकि उसके बाद उन्होंने लगातार अपनी बल्लेबाजी पर काम किया. यशस्वी जायसवाल अब तक 35 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 35 पारियों में 149.59 के स्ट्राइक रेट से अबतक 1086 रन बना लिये हैं. जिसमें उनके नाम 1 शतक और 7 अर्धशतक है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola