Watch: यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद पर बनाये 50 रन, वीडियो में देखें हर एक गेंद की कहानी

यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच में इतिहास रच दिया है. उन्होंने 13 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 7 चौके और तीन छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. नितीश राणा के पहले ओवर में जायसवाल ने 26 रन बटोरे.
राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में 9 विकेट से हरा दिया है. गुरुवार को इस जीत के बाद राजस्थान की टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गयी है. इतना ही नहीं राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद पर अर्धशतक जड़ कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस अर्धशतक के लिए मैदान पर चारों ओर 7 चौके और 3 छक्के जड़े. उन्होंने इस मैच में नाबाद 98 रनों की पारी खेली.
कहानी यहां से शुरू होती है. यशस्वी जायसवाल राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज के तौर पर 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने क्रीज पर आये थे. स्ट्राइक जायसवाल के पास था और केकेआर की ओर से गेंदबाजी करने खुद कप्तान नितीश राणा आये थे. राणा की पहली ही गेंद पर जायसवाल ने छक्का जड़ दिया. उसके बाद दूसरी गेंद पर फिर छक्का लगाया. इसके बाद दो और लगातार गेंद पर जायसवाल ने दो चौके लगाये.
Also Read: IPL Fastest Fifty: यशस्वी जायसवाल ने IPL में जमाया सबसे तेज अर्धशतक, 13 गेंद में 50 जड़ तोड़ा राहुल का रिकॉर्ड
नितीश राणा की पांचवीं गेंद पर जायसवान ने दो रन लिये. आखिरी गेंद पर जायसवाल ने फिर एक चौका लगाया. उन्होंने पहले ओवर में 26 रन बनाये. अब दूसरा ओवर हर्षित राणा लेकर आये और बटलर को शून्य पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गये. क्रीज पर फिर जायसवाल थे. उन्होंने राणा की पांचवीं गेंद पर फिर चौका जड़ दिया. इस ओवर की आखिरी गेंद पर जायवाल ने एक बड़ा छक्का मारा. जायसवाल इस ओवर की समाप्ति में 9 गेंद पर 37 रन पर पहुंच गये थे.
Fastest FIFTY in the IPL
Yashasvi Jaiswal brings up his half-century in just 13 deliveries 👏👏#TATAIPL #KKRvRR pic.twitter.com/KXGhtAP2iy
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2023
तीसरा ओवर लेकर शार्दुल ठाकुर आये. नये बल्लेबाज कप्तान संजू सैमसन ने एक रन देकर जायसवाल को स्ट्राइक दिया, जायसवाल ने ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार तीन चौके लगाये. पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर जायवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया. इस प्रकार जायसवाल ने 13 गेंद पर अर्धशतक जड़कर केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. राहुल ने मोहली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 2018 में 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




