IPL 2026 से पहले ही आमने-सामने आए जडेजा और वैभव, वीडियो देख हैरान रह गए सभी!

Updated at : 21 Mar 2026 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 Vaibhav Jadeja

वैभव सूर्यवंशी को गेेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा, Pic- Screenshot/Instagram (RR)

IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने वाला है. राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है. अभ्यास के दौरान दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नेट्स में एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आए. इस प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट शुरू होने में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है. ऐसे में सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे अपनी अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने लगे हैं. आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम भी जयपुर में अपना अभ्यास शुरू कर चुकी है. इसी प्रैक्टिस कैंप का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का आमना-सामना देखने को मिला है. सभी टीमें अब पूरी तरह से टूर्नामेंट की तैयारी में जुट गई हैं.

पहला मैच आरसीबी और हैदराबाद के बीच

आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा. यह ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है. पहले मैच को लेकर क्रिकेट फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपने अपने शहर में प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है. राजस्थान की टीम भी अपने घरेलू मैदान जयपुर में पसीना बहा रही है. टीम के सभी प्रमुख खिलाड़ी इस ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले रहे हैं.

नेट्स में भिड़े जडेजा और वैभव

राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी एक दूसरे के आमने-सामने नजर आ रहे हैं. प्रैक्टिस के दौरान वैभव ने जडेजा के खिलाफ कुछ अच्छे शॉट लगाए. वहीं एक गेंद पर जडेजा के रिएक्शन से ऐसा लगा जैसे उन्होंने वैभव को कैच आउट करवा दिया है. हालांकि यह कहना मुश्किल है कि दोनों में से किसने बाजी मारी. टीम ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है और वीडियो में भी ऐसा कुछ नहीं बताया गया है. इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी नेट में काफी अच्छे टच में दिखाई दे रहे थे.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी का यह शानदार अभ्यास वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. लोग इस वीडियो को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखो लोग देख चुके हैं. इसके साथ ही वीडियो पर 14 लाख से ज्यादा लाइक भी आ चुके हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कमेंट करके इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

17 साल बाद राजस्थान में जडेजा की वापसी

रवींद्र जडेजा की पूरे 17 साल के लंबे समय बाद राजस्थान रॉयल्स में घर वापसी हुई है. उन्होंने साल 2008 में राजस्थान के साथ ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. जडेजा 2008 और 2009 का सीजन राजस्थान के लिए खेले थे. साल 2011 में उन्होंने कोच्चि टस्कर्स केरल टीम का प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद 2012 में वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए. रवींद्र जडेजा ने 12 साल तक चेन्नई के लिए आईपीएल खेला. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड के माध्यम से उन्हें वापस अपनी टीम में शामिल कर लिया है.

ये भी पढ़ें-

रूम में प्रैक्टिस करके आया, यशस्वी के छक्का मारने पर जडेजा का मजेदार जवाब वायरल

IPL 2026: KKR की टेंशन हुई दूर, घातक बॉलर फिट होकर टीम से जुड़ने को तैयार

6 महीने से शराब नहीं पी… युजवेंद्र चहल ने IPL 2026 से पहले फिटनेस पर दिया अपडेट

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola