MI के खिलाफ मैच के बाद फूटा अजिंक्य रहाणे का गुस्सा, इस बात पर फोड़ा हार का ठीकरा

Updated:
विज्ञापन

Ajinkya Rahane comment post KKR vs MI match. Image: KKR/X

IPL 2025 KKR vs MI: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया. अश्वनी कुमार ने डेब्यू मैच में चार विकेट लेकर केकेआर को 116 रन पर समेट दिया और इतिहास रच दिया. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार के लिए सामूहिक बल्लेबाजी विफलता और साझेदारी की कमी को जिम्मेदार ठहराया.

विज्ञापन

IPL 2025 KKR vs MI: मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया. MI के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार की बदौलत KKR 17वें ओवर में 116 रन पर आउट हो गई, जिन्होंने IPL डेब्यू पर चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ केकेआर की हार के बारे में बात की. मैच के बाद की प्रस्तुति में बोलते हुए, रहाणे ने हार के लिए सामूहिक बल्लेबाजी विफलता को जिम्मेदार ठहराया, साझेदारी की कमी और अच्छे बल्लेबाजी विकेट का फायदा उठाने में विफलता पर जोर दिया. Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians.

रहाणे ने माना ​​​कि 180-190 का स्कोर हासिल किया जा सकता था, लेकिन टीम ने शुरुआत में ही बहुत सारे विकेट खो दिए, जिससे उबरना मुश्किल हो गया. उन्होंने कम स्कोर के बावजूद गेंदबाजों के प्रयासों की भी सराहना की. रहाणे ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन समारोह में कहा “सामूहिक बल्लेबाजी विफलता. जैसा कि मैंने टॉस में बताया था, यह एक अच्छी बल्लेबाजी थी. इस विकेट पर 180-190 रन अच्छे होते. इसमें बहुत अच्छा उछाल है. कभी-कभी आपको गति और उछाल का उपयोग करना पड़ता है. हमें इस खेल से बहुत कुछ सीखना है. गेंद से ज्यादा कुछ नहीं कर सके. उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया. लेकिन बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं बने. हम लगातार विकेट खोते रहे. पावरप्ले में चार विकेट. बोर्ड पर उस कुल को जोड़ना और उसे हासिल करना मुश्किल था. आपको उस साझेदारी की जरूरत होती है. आपको अंत तक टिके रहने के लिए एक बल्लेबाज की जरूरत होती है.” Ajinkya Rahane post match comment.

वहीं मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही जब उनके सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (1) और सुनील नारायण (0) पहले दो ओवर में ही आउट हो गए. पावरप्ले के अंत तक टीम का स्कोर चार विकेट पर 41 रन था. वानखेड़े स्टेडियम की स्विंग और उछाल भरी पिच पर मुंबई के गेंदबाजों ने केकेआर के बल्लेबाजों की गलतियों का पूरा फायदा उठाया. ट्रेंट बोल्ट ने नारायण को पहले ही ओवर में चलता किया, जबकि दीपक चाहर ने अगले ओवर में डिकॉक को आउट कराया. 

जबकि अश्विनी ने अजिंक्य रहाणे (11), मनीष पांडे (17), रिंकू सिंह (17) और आंद्रे रसेल (5) के विकेट झटके. अंगकृष रघुवंशी (26) ने कुछ आक्रामक शॉट लगाए लेकिन हार्दिक पंड्या की गेंद पर नमन धीर के हाथों कैच थमा बैठे. इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में आए पांडे और रिंकू को अश्विनी ने अपने स्पेल में पवेलियन भेजकर केकेआर की मजबूत स्कोर तक पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

मुंबई इंडियंस ने अपने पदार्पण मैच में चार विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार और 41 गेंद में नाबाद 62 रन बनाने वाले रियान रिकेलटन की बेहतरीन पारी के दम पर गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया. पंजाब के 23 वर्षीय अश्विनी ने आईपीएल में पहली बार खेलते हुए 24 रन देकर चार विकेट चटकाए और आईपीएल इतिहास में पहले ही मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए. मुंबई ने इस सत्र में पहली बार वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए केकेआर को 16.2 ओवर में 116 रन पर समेट दिया, जो इस सत्र में उनका न्यूनतम स्कोर है. 

जवाब में मुंबई से जुड़े दक्षिण अफ्रीका के रिकेलटन ने चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए और 12.5 ओवर में ही टीम को दो विकेट खोकर जीत दिला दी. सूर्यकुमार यादव ने नौ गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रोहित शर्मा (13) और विल जैक्स (16) आंद्रे रसेल का शिकार बने. इस जीत के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई और उसका नेट रनरेट 0.309 हो गया.

कौन हैं अश्विनी कुमार, डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर अजिक्य रहाणे की निकाल दी हवा

Watch Video: स्वैग हो तो डेविड वॉर्नर जैसा! एक्टिंग में कदम रखते मचा दिया धूम, देखें वीडियो

रोहित शर्मा को पहले कप्तानी से हटाया, आज प्लेइंग इलेवन से बाहर किया, इसके बाद पकड़ाया ये झुनझुना

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola