अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अवैध बालू उत्खनन व ढुलाई के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोनो पुलिस ने गुरुवार को कुहिला मोड के समीप से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सोनो अवैध बालू उत्खनन व ढुलाई के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोनो पुलिस ने गुरुवार को कुहिला मोड के समीप से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. साथ ही, ट्रैक्टर चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक खैरा थाना क्षेत्र के डहुआ गांव निवासी अजय कुमार है. सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एसआइ मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जब दिवा गश्त पर थे, तभी उन्हें अवैध बालू ढुलाई के बाबत जानकारी मिली. कुहिला मोड के समीप उन्होंने बालू लदे एक ट्रैक्टर को रोककर जब चालक से चालान मांगा, तब चालक चालान या अन्य संबंधित कागज नहीं दिखा पाया. एसआइ ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया साथ ही ट्रैक्टर चला रहे चालक अजय को भी गिरफ्तार कर थाना लाया. उसके विरुद्ध बालू के अवैध परिवहन को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन